कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केन्द्र के मेडिकल आफिसर डॉ. आशीष अनेजा आईकॉनिक पर्सनलिटी ऑफ इंडिया अवार्ड 2022 से सम्मानित, कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 15 मार्च :- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केन्द्र के मेडिकल आफिसर, गैपियो सदस्य एवं आरएसडीआई मैम्बर, डॉ. आशीष अनेजा को आशा प्रतिष्ठा ट्रस्ट द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सम्मान सम्मेलन समारोह के अंतर्गत नई दिल्ली में आईकॉनिक पर्सनलिटी ऑफ इंडिया अवार्ड 2022 से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।
डॉ. आशीष अनेजा एक जिम्मेदार डॉक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं, निरंतर समाज सेवा को ध्यान में रखते हुए निशुल्क कैंप का आयोजन करते रहते हैं इसके अलावा कोविड जैसे मुश्किल समय में भी उन्होंने मरीजों की सेवा की इसी को देखते हुए उनको आशा प्रतिष्ठा ट्रस्ट के द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सम्मान सम्मेलन समारोह के अंतर्गत नई दिल्ली में आईकॉनिक पर्सनलिटी ऑफ इंडिया अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया, जिस के मुख्य अतिथि विक्रमदेव डोगरा आयरन मैन ऑफ इंडियन आर्मी तथा योगिता सिंह महिला मोर्चा अध्यक्ष बीजेपी नई दिल्ली रहे।
इससे पहले भी डॉ. अनेजा को कई बार अनेक अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
एक अच्छे चिकित्सक होने के साथ-साथ डॉक्टर अनेजा आम व्यक्ति की तरह लोगों की सेवा करते हैं और गरीबों को नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराते रहते हैं। इस तरह की उपलब्धि को देखते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के कुलपति सोमनाथ सचदेवा , कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा,भारत साधुसमाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बंशी पुरी जी महाराज व षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने डॉक्टर अनेजा को हार्दिक बधाई दी व उनके कार्यों की सराहना की।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज:भाजपा आईटी सेल की मेहनत लाई रंग, कन्नौज, तिर्वा और छिबरामऊ विधानसभा में फिर खिला कमल

Tue Mar 15 , 2022
भाजपा आईटी सेल की मेहनत लाई रंग, कन्नौज, तिर्वा और छिबरामऊ विधानसभा में फिर खिला कमल। ✍️ प्रशांत कुमार त्रिवेदीकन्नौज।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हो या फिर कांग्रेस पार्टी के युवा नेता राहुल गांधी के साथ साथ MIM के ओवैसी हो । इन लोगों के अंदर हमेशा भाजपा […]

You May Like

Breaking News

advertisement