डॉ. आशीष अनेजा को मिला सामाजिक कार्यों हेतु सम्मान पत्र

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 7 दिसम्बर : – कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के हेल्थ सेंटर के मेडिकल ऑफिसर, गैपियो सदस्य एवं आर एस डी डीआईएए सी पीए मेंबर डॉ. आशीष अनेजा को उनके सामाजिक कार्यों हेतु सम्मान पत्र दिया गया । कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।
डॉ. अनेजा ने बताया कि यह आयोजन पॉलिटेक्निकल कॉलेज टैरी, कुरुक्षेत्र द्वारा, इंटरनेशनल गीता महोत्सव 2021 के दौरान एवं रक्षा सेवा समिति के सानिध्य में सेफ्टी फर्स्ट एसोसिएशन कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट दुष्यंत चौधरी द्वारा उन्हें प्रदान किया गया।
डॉ. आशीष हमेशा समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहते हैं। निःशुल्क कैंप सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ कोविड-19 जैसी भयंकर बीमारी के दौरान भी हमेशा मरीजों के साथ खड़े रहे। जरूरतमंद लोगों को निशुल्क ट्रीटमेंट के साथ-साथ दवाइयां भी उपलब्ध कराते हैं। वही बुजुर्गों को डायबिटीज एवं घुटनों जैसी समस्याओं से बचने के उपाय भी बताते रहते हैं। इसी का परिणाम है कि उन्हें समय-समय पर अनेक बड़ी संस्थाओं के द्वारा अवार्ड से सम्मानित किया जाता रहा है। इस सम्मान पत्र के लिए डॉ. आशीष अनेजा ने कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, रक्षा सेवा समिति एवं राजेंद्र सैनी का भी धन्यवाद व्यक्त किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश-विदेश के लाखों लोग जुड़ेंगे गीता जयंती के साथ : ज्ञानानंद

Tue Dec 7 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 जीओ गीता की तरफ से हरियाणा की सभी जेलों में होगा गीता यज्ञ और गीता पाठ।गीता ज्ञान संस्थानम केन्द्र कुरुक्षेत्र में गीता जयंती को लेकर 8 दिसंबर से 14 दिसंबर तक होंगे कार्यक्रम।प्रदेश के सभी नगरों में भी होंगे साप्ताहिक कार्यक्रम।हर […]

You May Like

advertisement