क्या क्या नहीं कर रहे हैं पैसे के लोभी : डॉ. अशोक कुमार वर्मा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र :- क्या क्या नहीं कर रहे हैं पैसे के लोभी।
नमक देश का खा रहे, शत्रुओं से निभातें हैं दोस्ती।
गुप्त सूचना देकर दगा देश से करते।
ऐसे जयचंद ही भारत मां से छल हैं करते।
क्या क्या नहीं कर रहे हैं पैसे के लोभी।
मिलावट का धंधा भी यहाँ बहुत किया जा रहा।
भारत की संतान के स्वास्थ्य का भी ध्यान न रहा।
मिलावटी खाद्य से प्रतिदिन मर जाते हैं बहुत लोग।
कुछ रुग्ण हो कर उठा रहे हैं जीवन का बोझ।
क्या क्या नहीं कर रहे हैं पैसे के लोभी।
नशे का कारोबार भी यहां बहुत पनप रहा।
मानव की धमनियों का रक्त श्वेत पड़ रहा।
युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा।
परिवार और समाज संकट का बोझा ढ़ो रहा।
क्या क्या नहीं कर रहे हैं पैसे के लोभी।
भ्रष्टाचार भी पैसे के लोभियों की देन है।
कर्तव्य से विमुख हुआ पैसे के लोभ में।
पैसा ही इनके लिए भगवान बन गया।
क्या क्या नहीं कर रहे हैं पैसे के लोभी।
पैसे से ही आज मानव का मूल्य हैं तोलते।
आदर्शों को छोड़ संचय धन और पाप का करते।
ऐसे लोग हैं ये जो जीते जी ही मरते।
क्या क्या नहीं कर रहे हैं पैसे के लोभी।
भगवान ने भेजा था मानव को सद्कर्मों के लिए।
कुकर्मों से भर लिया है पापों के घड़े।
अब कौन समझाए इन लोभी भेड़ियों को।
जिस दिन देश की जनता जाग जाएगी मुख छिपाने के लिए तुम्हे जगह न मिल पाएगी।
क्या क्या नहीं कर रहे हैं पैसे के लोभी।
देश रहेगा तो ही तू बचेगा, विश्वास खो दिया तो तू क्या करेगा।
जयचंद का नाम आज बुरा माना जाता है, पृथ्वीराज का आज भी सत्कार हुआ है।
क्या क्या नहीं कर रहे हैं पैसे के लोभी।
कविता रचयिता – डॉ. अशोक कुमार वर्मा हरियाणा पुलिस विभाग में उच्च अधिकारी है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवाओं में नशे का बढ़ रहा प्रचलन एक भयानक खतरे का संकेत : डॉ. अशोक वर्मा

Sun Sep 19 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 जागरूकता से युवाओं को सचेत किया। कुरुक्षेत्र :- हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो एवं प्रयास संस्था द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ब्रह्मा चौक पर 72 वीं और मथना अड्डे पर 73 वें जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को नशे […]

You May Like

advertisement