राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हुए डॉ. अशोक कुमार वर्मा

राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हुए डॉ. अशोक कुमार वर्मा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र : समाज कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व सेवाएं प्रदान करने वाले महानुभावों और संस्थाओं की सेवाओं को सम्मान देने के लिए आईएसबीटीआई, युथ रेड क्रॉस एवं महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय के टैगोर सभागार में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में हरियाणा के प्रत्येक जिले से विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा को समाज सेवाओं के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह एवं अन्य गणमान्य महानुभावों द्वारा राष्ट्रपति पुलिस पदक से अलंकृत, राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता, शतकवीर डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा को वर्ष 2022-23 में उत्कृष्ट समाज सेवाओं के साथ साथ पुलिस में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया गया। डॉ. वर्मा को सम्मानित करते हुए महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि नशे के विरुद्ध उनके द्वारा किए जा रहे कार्य बहुत ही सराहनीय हैं। बता दें डॉ. अशोक कुमार वर्मा 161 बार रक्तदान और 76 बार प्लेटलेट्स दान कर चुके हैं। 472 स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित कर चुके हैं। 17000 से अधिक पौधे रोपित कर चुके डॉ. वर्मा की मुख्य सवारी साइकिल है और वे अभी निरंतर 25 दिन तक पुरे हरियाणा का साइकिल पर नशे के विरुद्ध प्रचार कर रहे थे। उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा भी अलग से सम्मानित किया गया था। उन्होंने टैगोर सभागार में नशा मुक्ति पर व्याख्यान देकर हज़ारों लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया और शपथ भी दिलवाई।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या:संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र उप जिला अधिकारी बीकापुर को सौपा

Tue Oct 3 , 2023
अयोध्या :———–संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र उप जिला अधिकारी बीकापुर को सौपामनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्यासंयुक्त किसान मोर्चा जिला कमेटी अयोध्या द्वारा तहसील मुख्यालय बीकापुर शहीद स्मारक स्थल पर इकट्ठा होकर हाथ में काली पट्टी बांधकर महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत सरकार नई दिल्ली के नाम संबोधित […]

You May Like

advertisement