
(पंजाब) फिरोजपुर 15 अप्रैल 2026 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
मंडल कार्यालय, फिरोजपुर के प्रांगण में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री नितिन गर्ग, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती साक्षी सिंह, सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बाबा साहेब को पुष्पांजलि दी।
मंडल रेल प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक और दलितों के सशक्त नेता थे। उनके योगदान के कारण देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त हुए हैं, जो भारतीय लोकतंत्र की मजबूत नींव है। इस दिन को सामाजिक समानता, शिक्षा और न्याय के प्रति समर्पित किया, जिसमें रेलवे परिवार ने भेदभाव रहित, एकजुट भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर एससी-एसटी मंडल सचिव श्री सतीश कुमार तथा केंद्रीय उपाध्यक्ष (एनआरएमयू) श्री प्रवीण कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।


