डा. एचएन भटनगार ने श्रीमद् वाल्मीकीय रामायण के प्रथम खण्ड व दूसरे खण्ड किया पाठ

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 12 जून : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जवाहर लाल नेहरू पुस्तकालय से उप – पुस्तकालयाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त डॉ. एचएन भटनागर द्वारा रविवार को 928 पृष्ठों की श्रीमद् वाल्मीकीय रामायण के प्रथम खण्ड व 927 पृष्ठों के दूसरे खण्ड का पाठ सम्पूर्ण करने के उपलक्ष्य में प्रोफेसर कॉलोनी में पूजा अर्चना की गई व लड्डुओं तथा फलों का प्रशाद वितरित किया गया।
डॉ. एचएन भटनागर ने बताया कि उन्होंने श्रीमद् वाल्मीकीय रामायण के दोनों खण्डों को 4 जून से पढ़ना आरम्भ किया था जो 11 जून को करीब एक सप्ताह तक लगातार पढ़कर पूरा किया। इससे पहले वे 634 पृष्ठों की श्री शिवमहापुराण का 1 से 3 जून तक पाठ कऱ चुके हैं।
गौरतलब है कि डॉ. भटनागर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एआईएच से पीएचडी की डिग्री प्राप्त कर है। वे कुरुक्षेत्र के चित्रगुप्त सभा के प्रधान हैं तथा दिल्ली से प्रकाशित भटनागर समाचार के 5 वर्षों तक संपादक भी रह चुके हैं। उन्होंने विभिन्न विषयों संगीत, एआईएच, पुस्तकालय विज्ञान, पॉलिटिकल साइंस, मनोविज्ञान, सोशल साइंस आदि विषयों में करीब 50 शोधार्थियों को सहयोग भी कर चुके हैं।
इस मौके पर आराध्या भटनागर, अक्षरा भटनागर, ममता भटनागर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आरएमपी एसोसिएशन ने लगाई ठंडे मीठे पानी की छबील, उप सिविल सर्जन डा. संदीप अग्रवाल ने किया शुभरंभ

Sun Jun 12 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र : आरएमपी एसोसिएशन ने गुरुद्वारा दसवीं पातशाही के समीप ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई। इसका शुभारंभ उप सिविल सर्जन डॉ. संदीप अग्रवाल ने रिबन काटकर किया। डा. संदीप अग्रवाल ने आरएमपी एसोसिएशन के सभी सदस्यों को टीबी रोग के […]

You May Like

Breaking News

advertisement