दिल्ली जंतर-मंतर पर होगा श्रमजीवी पत्रकारों का महाधरना : डॉ. इन्दु बंसल

दिल्ली जंतर-मंतर पर होगा श्रमजीवी पत्रकारों का महाधरना : डॉ. इन्दु बंसल

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

हरियाणा में पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द होगा लागू।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिया जाएगा ज्ञापन।

नई दिल्ली 7 जनवरी : हरियाणा के इतिहास में पहली बार श्रमजीवी पत्रकारों द्वारा राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर महाधरना आयोजित किया जा रहा है। यह महाधरना श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के आह्वान पर आगामी फरवरी माह में आयोजित होगा।
उक्त महाधरने पर अधिक जानकारी देते हुए महाधरने की संयोजक,नेतृत्व कर्ता एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने बताया की इस महाधरने का मुख्य उद्देश्य हरियाणा में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाना तथा पत्रकारों की सभी लंबित मांगों को जल्द से जल्द सरकार से पूरा करवाना है। डॉ. बंसल ने इस महाधरने को लेकर हरियाणा के सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े श्रमजीवी पत्रकारों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि पत्रकारों की एकजुटता से ही उनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकार सुनिश्चित किए जा सकते हैं। डॉ. बंसल ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की सभी जिला इकाइयाँ अपने-अपने जिले से महाधरने में शामिल होने वाले प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकारों की संख्या की जानकारी प्रदेश कार्यालय के व्हाट्सएप नंबर 8675308030 पर दें ताकि सरकार और प्रशासन को महाधरने में आने वाले श्रमजीवी पत्रकारों के संख्या बल से अवगत कराया जा सके। साथ ही सभी श्रमजीवी पत्रकारों के लिए धरना स्थल पर बैठने, भोजन, झंडे, बैनर एवं अन्य आवश्यक धरना सामग्री की समुचित व्यवस्था की जा सके। डॉ. बंसल ने सभी श्रमजीवी पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि महाधरने में शामिल होने वाले सभी श्रमजीवी पत्रकार अपना प्रेस पहचान पत्र साथ लेकर अवश्य आएं।
डॉ. बंसल ने कहा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा द्वारा फरवरी माह में दिल्ली जंतर मंतर पर आयोजित होने वाला यह महाधरना हरियाणा के श्रमजीवी पत्रकारों को एक नई दिशा देने के साथ – साथ मिल का पत्थर साबित होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रसायनज्ञ भर्ती परीक्षा के लिए कलेक्टर ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

Wed Jan 7 , 2026
जगदलपुर, 07 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा आयोजित की जाने वाली छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के रसायनज्ञ भर्ती परीक्षा के लिए जिला प्रशासन बस्तर ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आगामी रविवार 11 जनवरी को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने […]

You May Like

advertisement