प्रज्ञा साहित्य मंच द्वारा प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला को किया गया सम्मानित

प्रज्ञा साहित्य मंच द्वारा प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला को किया गया सम्मानित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

डा. जय भगवान सिंगला को उनकी पुस्तक प्रणम्य को प्रणाम के लिए किया गया सम्मानित।

कुरुक्षेत्र, 20 मार्च : विख्यात साहित्यकार, प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक एवं प्रसिद्ध उद्योगपति डा. जय भगवान सिंगला को प्रज्ञा साहित्य मंच द्वारा उनकी चार सौ पेज की पुस्तक  प्रणम्य को प्रणाम के लिए विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय कि पुस्तक प्रणम्य को प्रणाम का लोकार्पण कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा द्वारा किया गया था। प्रज्ञा साहित्य मंच के संस्थापक डा. मधु कांत बंसल डा. जय भगवान सिंगला की पुस्तक प्रणम्य को प्रणाम के लोकार्पण होने के उपरांत उनको विशेष तौर पर सम्मानित करने के लिए प्रेरणा वृद्धाश्रम में पहुंचे। उनके साथ अन्य कई विख्यात साहित्यकार भी थे। डा. मधु कांत बंसल स्वयं भी ख्याति प्राप्त हैं और उन्हें हरियाणा सरकार द्वारा शुर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चूका है और डा. बंसल की करीब दो सौ किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। डा. बंसल ने बताया कि प्रज्ञा साहित्य मंच ने निर्णय लिया है कि जिस भी साहित्यकार की अच्छी कृति प्रकाशित होगी उसे संस्था द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसी श्रंखला में डा. जय भगवान सिंगला द्वारा लिखित पुस्तक प्रणम्य को प्रणाम के लोकार्पण होने के उपरांत कुरुक्षेत्र आकर डा. सिंगला को सम्मानित किया गया। डा. मधु कांत बंसल के साथ नोयडा साहित्य मंच के पीतांबर, पंचकूला से डा. नीरू मित्तल एवं डा. धीरजा शर्मा, चरखी दादरी से निर्मला साहित्य मंच के संस्थापक डा. अशोक मंगलेश, कैथल से डा. मोनिका व डा. दिनेश, कपिल, कनिका गुप्ता, अम्बाला से सुरेखा, हांसी से आचार्य हरीश, रोहतक से डा. विपिन गुप्ता, प्रो. श्याम लाल कौशल, रमा कांता भी मौजूद थे। इस मौके पर कुरुक्षेत्र से रतन सरदाना, डा. सी.डी.एस. कौशल, डा. ममता सूद, राधा अग्रवाल, नीता रामपाल, अन्नपूर्णा शर्मा, शकुंतला शर्मा, डा. रुक्मेश चौहान, प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा रेनू खुंगर, आशा सिंगला एवं प्रसिद्ध साहित्यकार डा. गायत्री कौशल इत्यदि मौजूद रहे।
विख्यात साहित्यकार एवं प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक डा. जय भगवान सिंगला को सम्मानित करते हुए प्रज्ञा साहित्य मंच के संस्थापक डा. मधु कांत बंसल एवं अन्य साहित्यकार।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा प्रदेश की पहचान देसी रहन सहन, देसी खानपान बनाए रखें : महंत राजेंद्र पुरी

Mon Mar 20 , 2023
हरियाणा प्रदेश की पहचान देसी रहन सहन, देसी खानपान बनाए रखें : महंत राजेंद्र पुरी। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों का नौजवान ध्यान रखें : महंत राजेंद्र पुरी। कुरुक्षेत्र, 20 मार्च : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने जनसम्पर्क एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement