वीरों की वजह से ले रहे हम चैन की सांस : डा. जसविंद्र खैहरा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
छाया – अमित सिंगला।

कुरुक्षेत्र, 30 मार्च : जननायक जनता पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष व शुगरकेन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य डा. जसविंद्र खैहरा ने कहा है कि आज हम जो चैन की सांस ले रहे हैं, यह हमारे वीरों की देन है। वे गांव बारना में शहीद अश्वनी कुमार के निवास पर पहुंचकर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद बातचीत कर रहे थे। डा. खैहरा ने कहा कि अश्वनी कुमार का चले जाना एक बहुत बडी क्षति है लेकिन गर्व की बात है कि उन्होने देश की सेवा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। वे 15 वर्षों से भारतीय सेना में रहकर देश सेवा कर रहे थे।
डा. जसविंद्र खैहरा ने कहा कि गांव बारना में जन्मे नायक अश्वनी कुमार को रहती दुनिया तक लोग याद रखेंगें। उन्होने कहा कि 36 वर्षीय नायक अश्वनी कुमार ने 15 वर्ष देश सेवा के लिए दिए हैं जोकि बहुत बडी बात है। बचपन से निकलकर सीधे देश सेवा के लिए सेना में भर्ती होने वाले शहीद अश्वनी की सेवा को कभी भुलाया नही जा सकता। इस दौरान डा. जसविंद्र खैहरा ने परिवार से बातचीत की व हर संभव सहायता का भी आश्वासन दिया।
गांव बारना में शहीद अश्वनी कुमार के परिजनों के साथ अपनी सांत्वना प्रकट करते डॉ जसविन्द्र खैहरा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के चार विद्यार्थियों की हुई वर्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड कंपनी में प्लेसमेंट

Thu Mar 31 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877छाया – अमित सिंगला। कुरुक्षेत्र, 30 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के चार विद्यार्थियों की प्लेसमेंट प्रतिष्ठित कंपनी वर्धमान टैक्सटाईल लिमिटेड में हुई। इसकी जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के प्लैसमेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. महेन्द्र सिंह ने बताया कि वर्धमान कम्पनी ने हर साल की […]

You May Like

Breaking News

advertisement