संघर्षपूर्ण रही है डा. जसविंद्र खैहरा की राजनीति : दिग्विजय चौटाला

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

जजपा के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों ने की दिग्विजय चौटाला से मुलाकात।

कुरुक्षेत्र, 14 जुलाई :- जननायक जनता पार्टी के नवनियुक्त युवा ब्लॉक अध्यक्षों ने डा. जसविंद्र खैहरा के नेतृत्व में चंडीगढ में दिग्विजय चौटाला से मुलाकात की। दिग्विजय चौटाला ने सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को मिठाई खिलाकर उन्हे शुभकामनाएँ दी और आशा जताई कि सभी ब्लॉक अध्यक्ष ईमानदारी व निष्ठा के साथ पार्टी की गतिविधियों को आगे बढाने का कार्य करेंगें। वहींं जिला युवा की पूरी कार्यकारिणी ने उन्हे विश्वास दिलाया कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में किए जा रहे प्रदेश में विकास कार्यों व सरकार की नीतियों का प्रसार जन-जन तक करने का कार्य करेंगें। इस मौके पर युवा जजपा के थानेसर युवा अध्यक्ष हर्ष शर्मा, थानेसर ग्रामीण अध्यक्ष प्रदीप हथीरा, लाडवा अध्यक्ष जसबीर पंजेटा, बाबैन अध्यक्ष रविकांत, शाहाबाद शहरी अध्यक्ष नीरज भट्ट, शाहाबाद ग्रामीण अध्यक्ष हरबक्श कठवा, पहोवा अध्यक्ष धीरज नैन,इस्माईलाबाद प्रधान सतीश मडाडो मौजूद रहे
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जजपा के कुरुक्षेत्र युवा जिलाध्यक्ष डा. जसविंद्र उनके पुराने साथी हैं। विद्यार्थी जीवन से ही वे संघर्षशील व्यक्ति रहे हैं। पहले विद्यार्थी जीवन में डा. खैहरा ने विद्यार्थियों के हकों लिए खूब लडाई लडी अब वे सक्रीय राजनीति में हैं तो अब भी खूब मेहनत के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। दिग्विजय चौटाला ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों व कार्यकारिणी सदस्यों से कहा कि संगठन के लिए लगातार कार्य करते रहें। उन्होने सभी कार्यकारिणी सदस्यों को संगठन के गुर भी दिए। चौटाला ने कहा कि जिस प्रकार से हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार प्रदेश में विकास के कार्य कर रही है। ऐसे कार्य पहले कभी नही हुए। आज हरियाणा प्रदेश विकास की डगर पर चल रहा है। आए दिन नई-नई योजनाएं प्रदेश के लोगों के लिए सरकार द्वारा लाई जा रही हैं। प्रदेश के युवाओं को रोजगार दिलवाने के लिए प्राईवेट नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण दिलवाना ऐसा निर्णय है जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा व इस कदम से प्रदेश से बेरोजगारी दर लाजमी ही कम होगी व हर घर के युवाओं को रोजगार मिलेगा। डा. जसविंद्र खैहरा ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में ऐसा पहली बार हुआ है कि हरियाणा विकास की डगर पर चल रहा है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में अनेकों विकास योजनाओं को हरी झंडी मिल रही है। यह समय प्रदेश के विकास का समय चल रहा है।
दिग्विजय चौटाला के साथ युवा ज़िला कार्यकारणी कुरुक्षेत्र एवं डॉ जसविन्द्र खैहरा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करीब एक दशक से भी अधिक समय से विदेश में रह रहे युवा दम्पति प्रेरणा वृद्धाश्रम की ख्याति सुन कर वृद्धों से मिलने पहुंचे

Thu Jul 15 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 प्रेरणा वृद्धाश्रम नाम के अनुरूप बना है विश्व के लिए प्रेरणा, प्रेरणा वृद्धाश्रम में वृद्ध खुश ही नहीं संतुष्ट भी है : अप्रवासी भारतीय वैभव। कुरुक्षेत्र, 14 जुलाई :- धर्मनगरी कुरुक्षेत्र का वृद्धाश्रम अपनों से ठुकराए वृद्धों की सेवा से भारत […]

You May Like

Breaking News

advertisement