डॉ. के आर अनेजा को किया गया सेवाश्री हेतु चयनित

डॉ. के आर अनेजा को किया गया सेवाश्री हेतु चयनित।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुषमा नाथ ने दी जानकारी,
कंस्टीटूशन क्लब में किया जाएगा सम्मानित।

कुरुक्षेत्र, 23 जुलाई : कुरुक्षेत्र के विश्वप्रसिद्ध वैज्ञानिक लेखक डॉ. के आर अनेजा को दिया जाएगा उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान। विज्ञानं की कई पुस्तकें लिखने वाले लेखक डॉ. के आर अनेजा का शिक्षा जगत में अभूतपूर्व योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान से नवाज़ा जाएगा। डॉ. के.आर. अनेजा, 34 वर्षों तक माइक्रोबायोलॉजी और वनस्पति विज्ञान विभागों में सेवा करने के बाद, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र (हरियाणा) से सेवानिवृत्त प्रोफेसर और अध्यक्ष हैं। उन्होंने 2 वर्षों तक पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला में चांसलर / गवर्नर द्वारा नामित व्यक्ति के रूप में कार्य किया है। डॉ. अनेजा को कुरुक्षेत्र की समिति द्वारा निमंत्रण पत्र आज दिया गया। डॉ. सुषमा नाथ ने बताया की अवार्ड हेतु चयन प्रक्रिया 20 जुलाई को समाप्त कर दी गयी है, अब जल्द ही अवार्ड विजेताओं की सूचि जारी की जाने की उम्मीद है।
शिक्षा में अभूतपूर्व योगदान हेतु किया गया चयन।
डॉ. के आर अनेजा ने अपना सम्पूर्ण जीवन चिकित्सा विज्ञान की शिक्षा को समर्पित किया है। उन्होंने अपने जीवन भर में इस सेवा भाव का पालन किया है। चिकित्सा शिक्षा के प्रसार में वे सदैव तत्पर रहकर कार्य करते रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अनेकों किताबें लिखी हैं। डॉ. अनेजा वर्तमान में 5 वर्षों के लिए भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद (आईसीएफआरई), देहरादून के परियोजना विशेषज्ञ के विशेषज्ञ सदस्य हैं, और हाल ही में महानिदेशक, आईसीएआर, भारत सरकार द्वारा उन्हें 3 वर्षों के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- खरपतवार अनुसंधान निदेशालय के सदस्य अनुसंधान सलाहकार समिति के रूप में नामित किया गया है।
डॉ. अनेजा “कृषि और वानिकी में औद्योगिक माइकोलॉजी और जैव प्रौद्योगिकी की एक पाठ्यपुस्तक” शीर्षक से एक पुस्तक लिखने की प्रक्रिया में हैं, जिसे न्यू एज इंटरनेशनल पब्लिशर्स, नई दिल्ली, एक प्रतिष्ठित प्रकाशक (प्रेस में, और जल्द ही प्रकाशित होने की संभावना है) द्वारा प्रकाशित किया जाएगा, जो भारतीय विश्वविद्यालयों और कृषि और वानिकी के स्नातकोत्तर छात्रों, शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों के लिए है।
देश-विदेश से प्रतिवर्ष चुने जाते हैं 25 अवार्ड विजेता।
बता दें की इस कार्यक्रम में हर वर्ष देश-विदेश से केवल 25 विभूतियों को सम्मानित किया जाता है, जिसमे हर क्षेत्र में सेवाभाव से कार्यरत लोगों को चयनित कर उन्हें सम्मानित किया जाता है। देश-विदेश से अनेकों विधाओं से 25 विभूतियों को सम्मानित किया जाता है जिसमे एक अवार्ड और इस वर्ष आरम्भ किया जा रहा है जो की उन्नत भारत संगठन के संस्थापक स्व० श्री भारत प्रेम नाथ के नाम पर रखा जाएगा जिसकी जानकारी भी डॉ सुषमा नाथ ने आज दी।
उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान समारोह अगस्त 2023 में कंस्टीटूशन क्लब ऑफ़ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रावण मास पर पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित

Sun Jul 23 , 2023
श्रावण मास पर पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। श्री शिव महापुराण कथा और सुंदरकांड का पाठ भी प्रतिदिन आयोजित।जरूरतमंद कन्याओं की समय समय पर हर संभव सहायता करता है आश्रम। पिहोवा 23 जुलाई : पिहोवा के श्री गोविंदानंद ठाकुर […]

You May Like

Breaking News

advertisement