निर्जला एकादशी पर शर्बत और जलपान की सेवा हुई : डॉ.मिश्रा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र : श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली, कुरुक्षेत्र के पीठाधीश डॉ. सुरेश मिश्रा और पुजारी पण्डित राहुल मिश्रा के निर्देशन में निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर श्रद्धा और भक्ति भाव से मीठा शर्बत और जल पिलाने की सेवा अमित बंसल,योगेश कुमार, हिमांक सैनी,
गजेन्द्र रावत, मयंक क्वात्रा,जपनाम सिंह सहित छोटे छोटे बच्चों ने की। इस शुभ अवसर पर सुभाष शर्मा, सतपाल धर्मशोत, लव नय्यर, भक्त सुशील तलवाड़ और सतपाल सैनी आदि मौजूद रहे।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि निर्जला एकादशी को श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना भी उत्तम होता है। ज्येष्ठ मास में अपने समय अनुसार गाय सेवा,जीव जन्तुओं और असहायों की सेवा , गरीबों और ब्राह्मणों को कपड़े, छाता, जूता, फल, मटका, पंखा, शर्बत, पानी, चीनी आदि का दान श्रद्धा पूर्वक करना चाहिए। परमात्मा के ओंकार अनहद नाद या नाम की दीक्षा यदि अनुभवी सदगुरु से प्राप्त की हुई है तो गोविन्द के सुमिरन के साथ करने से विशेष कृपा मिलती है। भगवान को श्रद्धा और भक्ति ही प्रिय लगती हैI मानव जन्म में भगवान का सुमिरन करने से और परोपकार करने से अनंत गुणा पुण्य मिलता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मथुरा मेडिकल एसोसिएशन और नगर आयुक्त ने पर्यावरण दिवस पर लगाये 5000 पौधे

Fri Jun 6 , 2025
मथुरा मेडिकल एसोसिएशन और नगर आयुक्त ने पर्यावरण दिवस पर लगाये 5000 पौधे सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष 9416191877 मथुरा : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मथुरा मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए ) मथुरा और नगर निगम के सहयोग से गोवर्धन चौराहे पर बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित […]

You May Like

Breaking News

advertisement