डॉ. मुक्ता संधु को मिला आउटस्टैंडिंग वुमन रिसर्चर इन एआई अवॉर्ड

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877
पलवल,9 मार्च : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर डॉ. मुक्ता संधु को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “आउटस्टैंडिंग वुमन रिसर्चर इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान वीनस इंटरनेशनल फाउंडेशन के सेंटर फॉर वुमन डेवलपमेंट द्वारा प्रदान किया गया है।
वीनस इंटरनेशनल वुमन अवॉर्ड्स विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट और एपेक्स कमिटी की सिफारिशों के आधार पर यह पुरस्कार घोषित किया गया। अवॉर्ड की घोषणा 11वीं वार्षिक महिला सम्मेलन एवं अवॉर्ड्स समारोह में की गई। डॉ. संधु ने इस सम्मान पर गहरा हर्ष और कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उनके शोध कार्यों और इंजीनियरिंग क्षेत्र में योगदान को मान्यता देता है, जो उन्हें और अधिक प्रेरित करेगा।
डॉ. मुक्ता संधु श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी, पलवल में स्किल असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग से जुड़ी हुई हैं। उनके शोध कार्यों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और संबंधित क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
डॉ. मुक्ता संधू।




