भारत विकास परिषद् के अध्यक्ष बने डॉक्टर नरेंद्र गंगवार

सरताज खान (संवाददाता फतेहगंज पश्चिम)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , डॉ. नरेंद्र गंगवार भारत विकास परिषद के बने अध्यक्ष। जानकारी के अनुसार आज रविवार को भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष संजीव जॉली और प्रांतीय महासचिव राहुल यदुवंशी की उपस्थिति एवं उनकी देख-रेख में भारत विकास परिषद् की फतेहगंज पश्चिमी शाखा का गठन किया गया।
जिसमें डॉ. नरेन्द्र गंगवार को अध्यक्ष एवं नवीन कुमार को सचिव और देवेन्द्र गंगवार को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। इस दौरान शाखा की तरफ से एक दिव्यांग जरूरतमंद को रिक्शा प्रदान किया गया।
भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव राहुल यदुवंशी ने बताया कि आज फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में वरिष्ठ पदाधिकारीयों एवं सर्वसम्मिति से सत्र 2025–26 के लिए फतेहगंज पश्चिमी शाखा का कार्यकारिणी अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष को नियुक्त किया गया और बताया कि हमारी संस्था समाजसेवा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम में प्रधान पति रामपाल गंगवार, दया शंकर, संजू गंगवार, लखन गंगवार, मोनू गंगवार, पूर्व सैनिक फौजी तुलाराम मौर्य, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, हरीश गंगवार, संजीव शर्मा, प्रवीन मौर्य, बंटी मौर्य आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छोटी तकिया निवासी मोहम्मद हसन के वलीमा कार्यक्रम में हुए शामिल हुए

Mon Mar 3 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेलीअपना दल [एस ]जनपद रायबरेली के जिला अध्यक्ष कुवर सत्येंद्र सिंह पटेल ने रायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र के छोटी तकिया निवासी मोहम्मद हसन के वलीमा कार्यक्रम में शामिल हुए।इस अवसर पर उनके साथ पार्टी के पदाधिकारी भी रहे, उसके बाद शिवम पटेल दाउदपुर निवासी के शुभ विवाह […]

You May Like

Breaking News

advertisement