डॉ. रामेन्द्र सिंह बने हिन्दी साहित्य भारती हरियाणा इकाई के प्रदेशाध्यक्ष, डॉ. ऋषिपाल बने महामंत्री

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र, 15 जुलाई :- हिन्दी साहित्य भारती के केन्द्रीय (अन्तर्राष्ट्रीय) अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ. रवीन्द्र शुक्ल ने विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के निदेशक डॉ. रामेन्द्र सिंह को हिन्दी साहित्य भारती की हरियाणा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही डॉ. ऋषिपाल को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। हिन्दी साहित्य भारती की हाल ही में भारत के सभी प्रदेशों एवं 32 देशों में कार्यकारिणी गठित हुई हैं। यह जानकारी देते हुए हिन्दी साहित्य भारती के मीडिया प्रभारी डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. रामेन्द्र सिंह विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के निदेशक हैं और ख्यातिप्राप्त साहित्यकार हैं। उनके दिशा निर्देशन में विगत वर्ष हिन्दी साहित्य भारती ने हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। डॉ. रामेन्द्र सिंह व्यक्तिगत रूप से एवं संस्कृति शिक्षा संस्थान में कार्यालयी कार्य पूर्ण रूप से हिन्दी भाषा का ही प्रयोग करते हैं एवं संस्थान में आगंतुकों को भी हिन्दी के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करते हैं। डॉ. रामेन्द्र सिंह ने बताया कि हिन्दी को प्रोत्साहन देने के लिए हिन्दी साहित्य भारती के साथ अधिक से अधिक लोग जुड़ें, इस हेतु वे कार्य योजनाएं बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हिन्दी हमारी मातृभाषा है और इस पर सभी को गर्व होना चाहिए। डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि डॉ. ऋषिपाल भी हिन्दी की सेवा कर रहे हैं और हिन्दी भाषा के लिए अनेक राष्ट्रीय संगोष्ठियां कर चुके हैं।
डॉ. रामेन्द्र सिंह

  1. – डॉ. ऋषिपाल

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुर्वेदिक इलाज से रीड़ की हड्डी के दर्द से छुटकारा संभव

Thu Jul 15 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र :- आधुनिक जीवनशैली कई बड़े रोगों का कारण बनी है। देश की 20 फीसदी आबादी स्पाइन की किसी न किसी व्याधि से ग्रसित है। अनुमानित 12 से 13 लाख भारतीय स्पाइन कैनाल स्टेनोसिस की समस्या से जुझ रहे है। हर […]

You May Like

Breaking News

advertisement