हिन्दी दिवस पर विद्या भारती द्वारा पूरे देश में निबंध प्रतियोगिता आयोजित : डॉ. रामेन्द्र सिंह

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

‘प्रातकाल उठि के रघुनाथा’, ‘मित्रक दुःख रज मेरु समाना’, ‘नारिधर्म कछु ब्याज बखानी’, ‘भय बिनु होइ न प्रीति’ विषयों पर लिखे निबन्ध।

कुरुक्षेत्र, 14 सितम्बर :- विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर आज अखिल भारतीय छात्र निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन देशभर में एक साथ किया गया, जिसमें भारत के सभी राज्यों में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागिता की। संस्थान के निदेशक डॉ. रामेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से 12 भारतीय भाषाओं में कक्षा 4 से 12 तक के लगभग 10 लाख छात्रों ने भाग लिया। इससे पूर्व आचार्यों की संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें विद्या भारती से सम्बद्ध एवं अन्य विद्यालयों के अध्यापक-अध्यापिकाओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान का एक आयाम है जो भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु निरन्तर अग्रसर है।
भारतीय संस्कृति के विषयों पर पूरे देश के लाखों विद्यार्थियों ने लिखे निबन्ध
डॉ. रामेन्द्र सिंह ने बताया कि निबन्ध प्रतियोगिता भारतीय संस्कृति के विषयों पर आयोजित हुई। विद्या भारती छात्रों को संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। यह निबन्ध प्रतियोगिता भी इसी शिक्षा का एक भाग है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष भारतीय संस्कृति के अलग-अलग विषयों पर छात्रों के लिए निबंध लेखन का आयोजन होता है। इस वर्ष भी भारतीय संस्कृति को दर्शाते विषय ‘प्रातकाल उठि के रघुनाथा’, ‘मित्रक दुःख रज मेरु समाना’, ‘नारिधर्म कछु ब्याज बखानी’, ‘भय बिनु होइ न प्रीति’ लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति का भारतीय भाषाओं से अटूट सम्बन्ध है। दोनों एक-दूसरे के पोषक हैं।
चार वर्गों में आयोजित हुई प्रतियोगिता
डॉ. रामेन्द्र सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता चार वर्गों शिशु वर्ग, बाल वर्ग, किशोर वर्ग और तरुण वर्ग के लिए आयोजित की गई, जिसमें शिशु वर्ग कक्षा 4 से 5 के लिए, बाल वर्ग कक्षा 6 से 8 के लिए, किशोर वर्ग कक्षा 9 से 10 के लिए तथा तरुण वर्ग कक्षा 11 से 12 के लिए आयोजित की गई।
श्रेष्ठ निबन्ध होंगे पुरस्कृत
डॉ. रामेन्द्र सिंह ने बताया कि देशभर में विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाले श्रेष्ठ निबन्धों को विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान को भेजा जाएगा और संस्थान द्वारा चयन कर समिति अनुसार परिणाम घोषित किया जाएगा। सभी समितियों के वर्गानुसार प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

  1. उड़ीसा में छात्र-छात्राएं निबंध प्रतियोगिता में भाग लेते हुए।
  2. उड़ीसा में अध्यापकगण निबंध प्रतियोगिता में भाग लेते हुए।े
  3. सरस्वती शिशु मंदिर नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) में प्रतियोगिता में भाग लेते अध्यापकगण।
  4. जम्मू-कश्मीर में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलरियागंज आज़मगढ़:बाबा गड़ी नाथ के चित्र के सामने आरति उतारी और लोगो ने प्राचीन शिव मंदिर से होकर पूरे बाजार में पैदल भ्रमण

Tue Sep 14 , 2021
संवाददाता राजकुमार जायसवाल आजमगढ़ बिलरियागंज स्थानीय बाजार में मंगलवार को शाम 4:00 बजे संत गणितनाथ महाराज की सामाजिक और राजनीतिक रथ यात्रा जो अखिल भारतीय बैश्य महा सभा के तत्वाधान में अंबेडकर नगर से होकर आजमगढ़ जिले में भ्रमण करते हुए बिलरियागंज बाजार में शाम 4:00 बजे पहुंची ।जहां स्थानीय […]

You May Like

Breaking News

advertisement