देश रहे पोलियोमुक्त, आमजन का सहयोग जरूरी : डॉ रत्ना भारती।

देश रहे पोलियोमुक्त, आमजन का सहयोग जरूरी : डॉ रत्ना भारती।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कोई बच्चा ना छूटे, सुरक्षा चक्र ना टूटे।

हिसार :- देश को पोलियो मुक्त करने की दिशा में चलाए जा रहे अभियान को और मजबूत करने के लिए रविवार को सेक्टर 14 स्थित श्री सत्य साई सेवा समिति मंदिर में अभियान चलाया गया। इस अभियान का शुभारंभ 0 से 5 आयुवर्ग के बच्चों को पोलियोरोधी ड्रॉप्स पिलाकर नागरिक अस्पताल से सिविल सर्जन डॉ. रत्ना भारती ने किया। कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए डॉ भारती ने कहा कि भारत देश में पोलियो का कोई केस नहीं है और कोई केस ना आए इसके लिए हर साल अभियान देशभर में चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि आसपास के देशों में कुछेक पोलियो के केस देखने में आते हैं। बाहर देशों से अपने देश में लोगों का भी आना जाना होता है। ऐसे में अपने देश को पोलियोमुक्त रखने के लिए हर साल भारत में पोलियो ड्रॉप्स अभियान चलाया जाता है ताकि अपने देश में कोई केस ना हो। इसके अलावा समय समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ. जितेन्द्र ने कहा कि आज इस अभियान को 791 बूथ बनाकर गति दी गई है। जिले में विभिन्न जगहों पर गली व अन्य स्थानों पर टीम कार्य कर रही है। आगामी तीन दिन लगातार यह अभियान चलेगा और लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। यदि कोई बच्चा इस अभियान के दौरान किसी कारण से छूट जाता है। पोलियोमुक्त भारत रहे अभियान में स्वास्थ्य विभाग का विशेष तौर पर साथ दे रहे रोटरी क्लब के प्रधान मोहित गुप्ता व उनकी टीम ने झुग्गी झोपडियों में बच्चों को पोलियो उन्मूलन ड्राप्स पिलाई। मोहित गुप्ता ने आमजन का आहवान किया कि आप अपने आसपास पोलियो के प्रति जागरूक करें और अभियान का हिस्सा बने। अपने आसपास छोटे बच्चों को पोलियो की ड्रॉप्स अवश्य पिलवाएं ताकि देश पोलियोमुक्त रह सके। इस दौरान डब्ल्यूएचओ कन्सलटेंट डॉ. अपूर्वा, डिप्टी सीएमओ डॉ. तरूण, मेडिकल ऑफिसर डॉ. सन्तोष, डॉ. नवनीत, डॉ. नरेन्द्र, डॉ. विकास पुरी के अलावा राम अवतार सिंगल, पवन रावलवासिया, संजय शर्मा, आनन्द बंसल, जयकुमार बंसल, संदीप जैन, अजय तायल, अरविंद बंसल, भारत भूषण बंसल, दीपक बंसल, ब्रह्मानंद गर्ग, नीरज जैन, मनोज महेश्वरी, मनोज गर्ग, रमेश गोयल, हरीश बुडाकिया, प्रीतम गोयल सहित सैक्टर वासी मौजूद थे।
पोलियो मुक्त अभियान के तहत पोलियो ड्रॉप्स पिलाते हुए ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एडीजीपी श्रीकांत जाधव के दिशा-निर्देशों से नशे के विरुद्ध करनाल में जागरूकता यात्रा निकाली।

Tue Feb 2 , 2021
एडीजीपी श्रीकांत जाधव के दिशा-निर्देशों से नशे के विरुद्ध करनाल में जागरूकता यात्रा निकाली। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 नशा छोड़ो आगे बढ़ो- मलिक। करनाल :- तू निश्चय तो कर कदम तो बढ़ा निकल आएगा कोई रास्ता। ये पंक्तियां ही नहीं बल्कि एक इतिहास है प्रयास […]

You May Like

Breaking News

advertisement