डॉ०सचेत की काव्य कृति सुबह की धूप का हुआ विमोचन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : कल्कि नगरी संभल स्थित डी के रिसोर्ट में आयोजित राष्ट्रीय काव्य संगम महोत्सव में संभल के शिक्षक साहित्यकार एवं कवि डॉ संदीप कुमार सचेत की तृतीय साहित्यिक कृति सुबह की धूप नामक कविता-संग्रह का समारोह पूर्वक विमोचन एक सौ सैंतीस कवि एवं साहित्यकारों की उपस्थिति में भव्य रूप में हुआ। पुस्तक पर विचार रखते हुए बहजोई के वरिष्ठ साहित्यकार दीपक गोस्वामी चिराग ने कहा कि डॉ०सचेत कि यह पुस्तक जीवन के कई सारे संवेदनशील पहलुओं को उजागर करती है और समाज पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहती है। संभल के प्रतिष्ठित व्यंग्यकार एवं स्पर्शी पत्रिका के संपादक अतुल कुमार शर्मा ने बताया कि सुबह की धूप काव्य-संग्रह में कई सारी रचनाएंँ, हमें मानवीय भावों की गहराई में ले जाती हैं तो कई रचनाएंँ समाज के आडंबरवाद व पाखंडवाद पर चोट करते हुए दिखाई देती हैं। साथ ही पंवासा के साहित्यकार ज्ञानप्रकाश उपाध्याय, रामपुर के शिव कुमार चंदन, राजवीर सिंह राज, बागपत के श्रीपाल ईदरीशपुरी, ने भी अपने संक्षिप्त विचार रखें।
कार्यक्रम में संभल के उपजिलाधिकारी रामानुज, हिन्दू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, अरुण अग्रवाल व अन्य साहित्यकारों के साथ-साथ परिवारजन मूर्ति देवी, प्रियंका सागर , अपूर्व रंजन, ओजस रंजन, मोहित,सुखदेव शर्मा, तीर्थ देव शर्मा सरल, विष्णु असावा, सुबोध गुप्ता, विकास वर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, शिवशंकर शर्मा, अमन सिंह, ज्वाला प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आवरण अग्रवाल श्रेष्ठ एवं इशांत शर्मा ईशू ने संयुक्त रूप से किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बरेली की कवयित्री पुष्पा गंगवार पूनम की ग़ज़ल ने बटोरी तालियांँ

Wed Jan 7 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : कल्कि नगरी सम्भल में हिन्दू जागृति मंच द्वारा आयोजित राष्ट्रीय काव्य संगम महोत्सव में बरेली से पधारी समृध्दि काव्य मंच और महिला मण्डल रामलीला सभा की अध्यक्षा कवयित्री पुष्पा गंगवार पूनम ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।अपनी ग़ज़ल पाठ के […]

You May Like

advertisement