![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220203-WA0072-1024x576.jpg)
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220203-WA0073-1024x576.jpg)
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र, 3 फरवरी :- डॉ. संजीव भारद्वाज ने सहायक जिला परियोजना संयोजक (एपीसी) का पदभार ग्रहण किया। इससे पहले भी ये सर्व शिक्षा अभियान में लगभग 4 वर्ष तक थानेसर (कुरुक्षेत्र) में कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान मोहड़ा अम्बाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत रहे हैं। इस अवसर पर जिला परियोजना संयोजक विनोद कौशिक, सतवीर शर्मा, गौतम दत्त, संजय शर्मा, संजीव कमोदा, सुभाष शर्मा, राजीव, सुरेश शर्मा, महेंद्र सिंह, अकाउंट ऑफिसर सत्यनारायण विशेष रूप से उपस्थित रहे।
डा. संजीव भारद्वाज को एपीसी का पदभार ग्रहण करवाते हुए जिला परियोजना संयोजक विनोद कौशिक।
डा. संजीव भारद्वाज को एपीसी का पदभार ग्रहण करने के अवसर पर एकत्रित जिला परियोजना संयोजक विनोद कौशिक तथा शिक्षा विभाग के अन्य कर्मचारी।