कुरुक्षेत्र में कोरोना की जंग जीतने वाले मरीजों का रिकवरी रेट पहंचा 85 फीसदी से ज्यादा : डॉ. संत लाल वर्मा।

कुरुक्षेत्र में कोरोना की जंग जीतने वाले मरीजों का रिकवरी रेट पहंचा 85 फीसदी से ज्यादा : डॉ. संत लाल वर्मा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161-91877

कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 204 मरीज हुए ठीक।
कुरुक्षेत्र में कोरोना पाजिटिव रेट की दर है 6.14 फीसदी।

कुरुक्षेत्र 12 मई :- जिला सिविल सर्जन डा. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना की जंग जीतने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस समय कुरुक्षेत्र में 85.42 फीसदी मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में सैम्पल पाजिविटी रेट 6.14 फीसदी है। कुरुक्षेत्र से 204 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 295 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 16549 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 317923 में से 295685 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 295 नए केस सामने आए है और कुरुक्षेत्र में 204 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है और कोरोना पाजिटिव गांव गढ़ी रोड़ान कुरुक्षेत्र निवासी 36 वर्षीय महिला, गांव सम्भालखा लाडवा निवासी 29 वर्षीय महिला, गांव बोधनी पिहोवा निवासी 48 वर्षीय महिला, फौजी प्लांट वार्ड-14 पिहोवा निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति और गांव झंडौला निवासी 41 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई है। इस जिले में अब तक 19373 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 317923 में से 295685 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इनमें से 16549 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 231 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 2593 एक्टीव केस है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरकार के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र में लॉकडाउन के नियमों की जा रही है पालना, लॉकडाउन की अवहेलना पर दर्ज की 13 एफआईआर, 14 लोगों को किया गिरफ्तार।

Wed May 12 , 2021
सरकार के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र में लॉकडाउन के नियमों की जा रही है पालना, लॉकडाउन की अवहेलना पर दर्ज की 13 एफआईआर, 14 लोगों को किया गिरफ्तार। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 कुरुक्षेत्र 12 मई :- लॉकडाउन…सावधान…चालान! जी हां, लॉकडाउन तोडक़र बिना वजह घर से बाहर निकलने […]

You May Like

Breaking News

advertisement