अयोध्या :सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक अभय सिंह की धर्म पत्नी डॉक्टर सरिता सिंह ने किया जन संपर्क

अयोध्या:———–
सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक अभय सिंह की धर्म पत्नी डॉक्टर सरिता सिंह ने किया जन संपर्क
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
बीकापुर /अयोध्या
ग्रामीणों ने 51 किलो माला पहना कर किया स्वागत
276 गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक अभय सिंह की धर्म पत्नी डॉ सरिता सिंह ने आज हमारी ग्राम सभा – नुवावा बैदरा, रतनपुर तेंदुआ, कूरेभारी ,बरहूपुर सहित दर्जनों गांव में ताबड़तोड़ जन संपर्क किया।
नुवावा बैदरा गांव की महिलाओं ने 51 किलो फूलों की माला पहनाकर अपना मत व समर्थन देने का विश्वास दिलाया। डॉक्टर सरिता सिंह के आने से पहले घरो के बाहर महिलाएं पुरूष और बच्चे थाल में फूल रखकर खड़े हो गए। लोग चाहते थे कि कुछ पल सीधे तौर पर वह डा सरिता सिंह से बात कर सके, लेकिन उनके साथ कार्यकर्ताओं की इतनी भीड़ थी कि लोग उनका ठीक से चेहरा तक नहीं देख पा रहे थे। हालांकि डोर टू डोर जाकर वोट मांगने पर महिलाएं भी काफी खुश दिखीं। महिलाओं ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि उनके घर पर वोट मांगने आया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या:एक हाथ में विकास की छड़ी तो दूसरे हाथ में होगी बुलडोजर की स्टेरिंग - योगी आदित्यनाथ

Tue Feb 22 , 2022
अयोध्या:————एक हाथ में विकास की छड़ी तो दूसरे हाथ में होगी बुलडोजर की स्टेरिंग – योगी आदित्यनाथ मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्याअमानीगंज/अयोध्यापांचवे चरण के विधानसभा चुनाव हेतु मैंने अयोध्या के चुनाव का प्रचार शुभारंभ मिल्कीपुर से कर रहा हूं। यही मिल्कीपुर की धरती से सूर्यवंश की राजधानी एवं अयोध्या व […]

You May Like

Breaking News

advertisement