डॉ. शंभू दयाल बने आयुष विवि के नए डीन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
छाया – निकिता खत्री।

डॉ. शंभू दयाल शर्मा को श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय में डीन एकेडमिक अफेयर्स के पद पर नियुक्त किया गया है।
यह पदभार पूर्व में डीन रहे डॉ. आशीष मेहता का कार्यकाल पूर्ण होने पर सौंपा गया है।
नवनियुक्त डीन ने सोमवार को पद ग्रहण किया।
कुलपति ने पुष्पगुच्छ देकर डॉ. शंभू दयाल को नए पदभार की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

कुरुक्षेत्र :- डॉ. शंभू दयाल श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं अस्पताल में आयुर्वेद कुमार भृत्य विभाग में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष हैं। इसके साथ डीन एकेडमिक अफेयर्स का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। डॉ. शंभू दयाल के पास कई वर्षों का शैक्षणिक अनुभव है। उन्हें हरियाणा सरकार व सामाजिक संस्थाओं द्वार चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए प्रशंसा पुरस्कार प्रदान किया गया है। स्वास्थ्य से संबंधित 50 से अधिक आर्टिकल राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए है और आठ से दस प्रांतों में पब्लिक सर्विस कमीशन में एक्सपर्ट रह चुके हैं। डॉ. शंभू दयाल ने नव दायित्व ग्रहण करने पर कुलपति का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इमानदारी से इस दायित्व का निर्वहन करूंगा। आयुष विश्वविद्यालय एक बड़ा परिवार है। जिसका सभी मिलकर विस्तार व विकास करेंगे। अगर परिवार मिलकर संगठन के रूप में काम करेगा तो निश्चित ही विश्वविद्यालय नई ऊंचाइयों को छूएगा। इस अवसर पर कुलसचिव नरेश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय परिवार में हमेशा स्नेह बना रहे। आयुष विश्वविद्यालय के साथ दो ओर नए विश्वविद्यालयों की नींव रखी गई थी। आयुष विवि निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर है। हमारे कुलपति आयुर्वेदाचार्यों में अग्रणी स्थान रखते हैं। ऐसे ही यहां के शिक्षक प्रतिभाशाली हैं और नॉन टीचिंग स्टाफ खुब मेहनती है। सभी की कड़ी मेहनत की बदौलत विश्वविद्यालय नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस अवसर पर डॉ. अमित कटारिया, डॉ. प्रेम चंद मंगल, डॉ. अशोक राणा, डॉ. मनीष सैनी, अतुल गोयल, विकास शर्मा, कर्नल एस.एन शर्मा, मनोज कुमार व गैर-शैक्षणिक स्टाफ मौजूद रहा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या की तर्ज पर प्रदेश में पहली बार गीता जयंती महोत्सव पर 48 कोस के 75 तीर्थों पर होगी दीपों की रोशनी

Mon Dec 13 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877छाया – निकिता खत्री। महोत्सव में दूसरी बार एक साथ लाखों की संख्या में दीप जलाकर बनेगा इतिहास। अंतर्राष्टरीय गीता महोत्सव में विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से रोशन किए जाएंगे दीप।गीता स्थली ज्योतिसर, सन्निहित सरोवर में भी रोशन होंगे हजारों दीप।एकादशी, महोत्सव […]

You May Like

Breaking News

advertisement