कन्नौज: भाविप के प्रांतीय उपाध्यक्ष बने डा. सुधीर

भाविप के प्रांतीय उपाध्यक्ष बने डा. सुधीर
✍️, सिद्धार्थ गुप्ता
कन्नौज । भारत विकास परिषद के ब्रह्मावर्त प्रांत की कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसमे गुरसहायगंज शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष को प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। गुरसहायगंज शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष व नगर के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ सुधीर दीक्षित को वर्ष 2022- 23 के लिए भारत विकास परिषद ब्रह्मावर्त प्रान्त के पदाधिकारियों का चयन विगत 12 अप्रैल को कानपुर नगर में आयोजित बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। वही नगर के ही सिद्धार्थ गुप्ता को प्रांतीय सहसंयोजक गुरु वंदन छात्र अभिनंदन जिला कन्नौज,फरुखाबाद नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर डॉ सुधीर दीक्षित ने बताया कि भारत विकास परिषद एक सेवा एवं संस्कार-उन्मुख अराजनैतिक, सामाजिक-सांस्कृतिक स्वयंसेवी संस्था है। जो स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शो को अपनाते हुए मानव-जीवन के सभी क्षेत्रों संस्कृति, समाज, शिक्षा, नीति, अध्यात्म, राष्ट्रप्रेम आदि में भारत के सर्वांगीण विकास के लिये समर्पित है। इसका लक्ष्यवाक्य है “स्वस्थ, समर्थ, संस्कृत भारत”। इसमे संस्कार योजना के द्वारा बच्चों, युवाओं, परिवार, वरिष्ठ नागरिक के लिए विकास कार्यक्रम चलाती है। जिसमे प्रमुख है- बाल संस्कार शिविर, राष्ट्रीय संस्कृत गीत प्रतियोगिता, भारत को जानो, युवा संस्कार शिविर, परिवार संस्कार शिविर, आदि।सेवा योजना के द्वारा दिव्यांगो का कल्याण, पुनर्वास, आदिवासी विकास, गाँव और शहरी – झोपड़ी विकास, सामूहिक सरल विवाह, महिलाएं और बच्चे को कानूनी सलाह देती है। वही सिद्धार्थ गुप्ता ने प्रांतीय अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के गुरसहायगंज शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अतुल भारती,सचिव ललित मोहन सिंह,कोषाध्यक्ष अजीत मिश्र, पूर्व अध्यक्ष धीरेन्द्र आर्य, राजेश गुप्ता, गगन मनीष, संजीव कुमार गुप्ता संजू,अमितकृत गुप्ता,मनोज अग्रवाल,दिलीप गुप्ता, नीरज मिश्र, महिला शाखा की अध्यक्ष डा. प्राची दीक्षित, पूजा गुप्ता सहित कई लोगो ने हर्ष व्यक्त किया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज: महिला महाविद्यालय में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह

Wed Apr 13 , 2022
महिला महाविद्यालय में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह ✍️ प्रशांत त्रिवेदीकन्नौज । राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्रो.डॉ. शक्ति सिंह सचान एवं मुख्य अतिथि नीलम चौधरी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कन्नौज के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं […]

You May Like

advertisement