हरियाणा – संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
सेना में नायक रह चुके कलीराम खिप्पल को समर्पित सम्मान प्रदान किया गया।
नशा मुक्त भारत के निर्माण में अतुलनीय सेवाएं प्रदान कर रहे हैं डॉ. सुरेंद्र मंढान : डॉ. वर्मा।
कुरुक्षेत्र :- लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में मनोचिकित्सक के रूप में नियुक्त डॉ. सुरेन्द्र मंढान को मानवता के सच्चे योद्धा सम्मान से विभूषित किया गया। आज उनके कक्ष में जाकर यह सम्मान दिया गया। प्रेरणा समिति हरियाणा के प्रांतीय अध्यक्ष एवं प्रयास संस्था शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. अशोक कुमार वर्मा और दिव्या वर्मा ने उन्हें यह सम्मान प्रदान करते हुए कहा कि उन द्वारा नशा मुक्ति अभियान में बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है। नशे में ग्रस्त हो चुके लोगों का उचित मार्गदर्शन, उपचार और अथक सेवाओं से असंख्य युवाओं का जीवन संवर गया है। उनके इस कार्य से प्रभावित होकर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है। यह सम्मान सेना में नायक कली राम खिप्पल को समर्पित है। सम्मान ग्रहण करते हुए डॉ. सुरेन्द्र मंढान ने कहा कि यह तो उनका कर्तव्य है कि पथ भ्रष्ट हो चुके युवाओं को उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाए ताकि नशा मुक्त भारत का निर्माण हो सके।