श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली का 61 वाँ वार्षिक स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया : डा. सुरेश मिश्रा

श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली का 61 वाँ वार्षिक स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया : डा. सुरेश मिश्रा।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र : श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली के पीठाधीश डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि 31 दिसम्बर 1963 को श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली के संस्थापक स्वर्गीय पण्डित शेषमणि मिश्रा जी और स्वर्गीय भक्त बिशन लाल छाबड़ा , स्वर्गीय सरदार राम किशन सिंह , स्वर्गीय भक्त मुंशी राम कंसल , स्वर्गीय भक्त गोपी राम कंसल,स्वर्गीय खान चन्द मदान आदि ने समस्त पिपली निवासियों के अथक प्रयासों द्वारा श्री दुर्गा देवी मंदिर पिपली को बनवाया था। सनातन धर्म में बताया गया कि घर में रहते हुए सुबह शाम को भगवान की आरती करनी चाहिए। जिस घर में आरती होती है वहां गृह कलेश नहीं होता और परिवार में सुख शांति समृद्धि होती है। दिव्य चेतनाओं की सकारात्मक ऊर्जा रहती है। नजर दोष नही होता। भगवान की अनन्त कृपा के लिए हार्दिक धन्यवाद आरती में होता है। सभी भक्तों ने संकल्प लिया कि हम घर में भगवान की आरती जरूर करेगें।
श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली के 61 वाँ स्थापना वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष्य में 31 दिसम्बर , 2023 को प्रातः 10 बजे कीर्तन और दोपहर 1 बजे प्रसाद वितरण हुआ ।
पुजारी पण्डित राहुल मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रों से पूजा अर्चना की गई। भक्त सुशील तलवाड़, सुरेन्द्र शर्मा, निशा अरोड़ा, पूजा कुकरेजा, शिमला धीमान,सुमित्रा पाहवा, अनु पाहवा आदि ने मां दुर्गा की भेंटे गाई।
समस्त विश्व कल्याण हेतु नव वर्ष 2024 मंगलमय हो इसलिए 1जनवरी 2024 को साईं संध्या सायं 3:30 बजे गायक लखबीर सिंह लक्खा व पार्टी द्वारा किया जायेगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अजमेर: पूनम की शादी के दौरान गाँव वालो ने पूनम का जगह जगह किया स्वागत

Sun Dec 31 , 2023
अजमेर ब्यूरो चीफ सैयद हामिद अलीबदलते दौर के साथ-साथ अब रीति रिवाज भी बदलने लगे हैं ऐसा ही नजर अजमेर के निकट के गांव गगवाना में देखने को मिला जहां पर लड़की को घोड़ी पर बैठा कर बिंदोरी निकाली गई लोगो के रीति रिवाज अब बदलने लगे है जहाँ लड़कियों […]

You May Like

advertisement