डॉ. सुशील गुप्ता की चुनौती, जनता के सवालों का जवाब दें नवीन जिंदल

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

नवीन जिंदल ने इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर भाजपा को चंदा क्यों दिया ? : डॉ. सुशील गुप्ता।
अन्नदाता को कुचलने वाली और व्यापारियों को सुरक्षा न देने वाली पार्टी ज्वाइन क्यों की ? : डॉ. सुशील गुप्ता।
पिछली बार कोयला हजम किया था, इस बार नवीन जिंदल क्या हजम करेंगे ? : डॉ. सुशील गुप्ता।
भाजपा किसानों की उपद्रवी और आतंकवादी कहती है इस पर नवीन जिंदल अपना स्टैंड स्पष्ट करें : डॉ. सुशील गुप्ता।
पिछ्ले 25 साल से कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल का नाता, इसके बावजूद कुरुक्षेत्र जिले में एक भी सरकारी कॉलेज नहीं: डॉ. सुशील गुप्ता।
नवीन जिंदल मेरे सवालों का जवाब दे, नहीं तो जनता वोट की चोट से जवाब देगी : डॉ. सुशील गुप्ता।

कुरुक्षेत्र, 13 अप्रैल :
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और इंडिया गठबंधन के तहत कुरुक्षेत्र लोकसभा से प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने चुनावी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर नवीन जिंदल से जनता के सवाल पूछे। उनके साथ जिला अध्यक्ष विशाल खुब्बड़, डॉ. रजनीश जैन, गुरुदेव सूरा और हरप्रीत चीमा समेत आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेता कुरुक्षेत्र लोकसभा में दिन रात मेहनत कर रहे हैं। हर गांव और शहर में इंडिया गठबंधन को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है, अब जनता परिवर्तन चाहती है। दूसरी तरफ भाजपा का हर गांव में विरोध हो रहा है, उनको गांव में प्रचार के लिए भी घुसने नहीं दिया जा रहा। लोग कह रहे हैं कि भाजपा हमें दिल्ली नहीं जाने दे रही और हम इनको गांव में नहीं आने देंगे। इस विरोध को देखते हुए भाजपा के प्रत्याशी चुनाव छोड़कर छुट्टियां मनाने चले गए हैं। क्या भाजपा के प्रत्याशी हार के डर से बचना चाहते हैं? भाजपा हमारे दो मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार करके चुनाव प्रचार से रोकना चाहती है और कांग्रेस के खाते सीज करके लेवल प्लेइंग फिल्ड नहीं देना चाहती।
उन्होंने कहा मैं नवीन जिंदल को चुनौती देता हूं कि वो स्पष्ट करे कि वो कहां पर है और यदि देश में है तो आकर मुझसे बहस करें, ताकि जनता को उनके और हमारे मकसद का पता चले। मैं नवीन जिंदल से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड का चंदा क्यों दिया और किस डर से दिया? एक तरफ भाजपा ने किसानों को कुचलने का काम किया और 750 से ज्यादा किसानों की शहादत ली। इसलिए नवीन जिंदल ने देश के अन्नदाता को कुचलने वाली पार्टी को ज्वाइन क्यों किया? प्रदेश में व्यापारियों पर गोलियां चलाकर फिरौती मांगी जा रही है। व्यापारियों को संरक्षण न देने वाली पार्टी को नवीन जिंदल ने ज्वाइन क्यों किया? कुरुक्षेत्र की जनता जानना चाहती है कि प्रधानमंत्री मोदी ने नवीन जिंदल पर 1 लाख 86 हजार करोड़ रुपए के कोयला चोरी का आरोप लगाया। यदि वो आरोप सत्य है पिछली बार कोयला हजम किया था तो इस बार क्या हजम करेंगे?
उन्होंने कहा कि भाजपा ने गली गली में कोयला चोर के नारे लगाए, अचानक नवीन जिंदल की भाजपा से क्या डील हुई कि चोर कहने वाली पार्टी आपके मन को भाने लगी? नवीन जिंदल ने कहा था कि वो और उनके परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा तो अचानक ऐसी क्या मजबूरी हुई? नवीन जिंदल बताए कि यदि उनके पास चुनाव प्रचार के लिए समय नहीं है तो जनता का काम कैसे करेंगे? 10 साल नवीन जिंदल और 5 साल उनके पिता सांसद रहे, पिछले 25 साल कुरुक्षेत्र से उनका नाता रहा है। इसके बावजूद कुरुक्षेत्र जिले में एक भी सरकारी कॉलेज नहीं है। नवीन जिंदल ने शिक्षा के लिए कभी आवाज क्यों नहीं उठाई? किसान विरोधी भाजपा ने किसान को मुआवजा न देना पड़े इसलिए इस क्षेत्र की भूमि को रिचार्ज करने की लाइफ लाइन दादुपुर नलवी नहर को 2018 में बंद कर दिया। उस नहर को बंद करने की वजह से पूरा कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और अंबाला बाढ़ की चपेट में डूब जाता है। इस दौरान नवीन जिंदल इस क्षेत्र की आवाज क्यों नहीं उठाई?
उन्होंने कहा नवीन जिंदल बताए कि पिछले काफी सालों से कुरुक्षेत्र में केवल एक 100 बेड का सरकारी अस्पताल है। जिसमें आज भी एमआरआई मशीन नहीं है। इस अस्पताल में न डॉक्टर हैं और न दवाइयां हैं, ऐसे अस्पताल को नवीन जिंदल ने क्यों ठीक नहीं करवाया? जब करोना फैल रहा था तो आम आदमी पार्टी ऑक्सीजन सेंटर खोल थी तब नवीन जिंदल कहां थे? जब बाढ़ आई तो पूरा कुरुक्षेत्र बाढ़ में डूब गया था, तब नवीन जिंदल कहां थे? जब नवीन जिंदल ने चुनाव लड़ा था तो वादा किया था कि कुरुक्षेत्र में बड़े बड़े उद्योग लगाएंगे लेकिन किया कुछ नहीं। क्या इस बार भी कोई झूठा वादा करेंगे? देश में सबसे पहले किसानों पर लाठी चार्ज कुरुक्षेत्र के पीपली में हुई, नवीन जिंदल की नई नवेली पार्टी भाजपा ने किसानों को उपद्रवी, आतंकवादी और आंदोलनजीवी कहा, इस पर नवीन जिंदल का क्या स्टैंड है?
उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरपंचों, कर्मचारियों, क्लर्कों, आशा वर्कर्स और राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई तो क्या नवीन जिंदल इसको सही कहेंगे? नवीन जिंदल ने कोंग्रेस में रहते हुए बड़े बड़े झंडे लहराए थे लेकिन नवीन जिंदल ने दोबारा कभी सुध नहीं ली। आज केन्द्र और हरियाणा में डबल इंजन की सरकार है। अनाज मंडियों में एक अप्रैल से फसल की खरीद शुरू हो गई थी लेकिन उठान नहीं हो पा रहा है। क्योंकि भाजपा के चेहतों ने उठान का ठेका ले लिया है। बारिश का अंदेशा है और माल उठ नहीं रहा नवीन जिंदल इस पर भी अपना स्पष्टीकरण दें। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता गुस्से में है इसलिए नवीन जिंदल इन सवालों का जवाब दे। नहीं तो जनता वोट की चोट से नवीन जिंदल को जवाब देगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रचार टीम मतदाताओं कर रही जागरूक

Sat Apr 13 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। लोकसभा आम चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 25 मई तक चलेगा अभियान, पात्र व्यक्तियों को वोट बनवाने के लिए भी किया जा रहा है प्रेरित। कुरुक्षेत्र 13 अप्रैल : लोकसभा आम चुनाव में मतदाताओं को जागरूक कर मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए […]

You May Like

advertisement