पदम् श्री अवार्ड के लिए डा. जय भगवान गोयल को श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत ने दी बधाई।

पदम् श्री अवार्ड के लिए डा. जय भगवान गोयल को श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत ने दी बधाई।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161- 91877

डा. जय भगवान गोयल को पदम् श्री अवार्ड मिलने से कुरुक्षेत्र और समाज का सम्मान बढ़ा : चंद्रभान गुप्ता।

कुरुक्षेत्र, 27 जनवरी :- कुरुक्षेत्र के डा. जय भगवान गोयल को 26 जनवरी पर पदम् श्री अवार्ड का सम्मान मिलने पर कुरुक्षेत्र वासियों एवं अग्रवाल वैश्य समाज में ख़ुशी की लहर है। कुरुक्षेत्र की श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान चंद्रभान गुप्ता तथा संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने डा. जय भगवान गोयल को इस के लिए शुभकामनायें एवं बधाई दी है। गुप्ता ने कहाकि हिंदी साहित्य के इतिहास को नवीन दिशा देने पर कुरुक्षेत्र निवासी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा. जयभगवान गोयल को केंद्र सरकार की तरफ से पदम् श्री पुरस्कार का सम्मान मिला है। उन्होंने कहाकि यह पूरे समाज के लिए गौरव की बात है और इस के लिए पूरा समाज सरकार का आभार व्यक्त करता है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में डा. गोयल कुरुक्षेत्र के सेक्टर-13 के निवासी हैं। डा. गोयल जहां कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में डीन सहित कई पदों पर रहने के बाद सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने अध्यापन के अलावा शोध निर्देशन, शोध लेख, निबंध, रेखाचित्र, रिपोर्ताज, आकाशवाणी व दूरदर्शन पर साक्षात्कार आदि योगदान हिंदी साहित्य को दिया।
पदम् श्री अवार्ड से सम्मानित डा. जयभगवान गोयल एवं श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान चंद्रभान गुप्ता।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

निट कुरूक्षेत्र में 72 वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास से आयोजित, 13 कर्मचारी सम्मानित।

Wed Jan 27 , 2021
निट कुरूक्षेत्र में 72 वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास से आयोजित, 13 कर्मचारी सम्मानित। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161-91877 मंच का कुशल संचालन संस्थान के प्रो. पी सी तिवारी द्वारा किया गया। कुरुक्षेत्र – राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान ( एनआईटी ) कुरुक्षेत्र में 72 वाँ गणतंत्र दिवस अत्यन्त […]

You May Like

Breaking News

advertisement