कुवि के डॉ. विजय कुमार बने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के कुलसचिव

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 04 फरवरी : हरियाणा के राज्यपाल एवं गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय के निर्देशानुसार हरियाणा राजभवन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिड एंड ऑनर्स स्टडीज के फिजिक्स विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विजय कुमार को गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार का कुलसचिव नियुक्त किया गया है। लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि अपनी इस नियुक्ति के लिए कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, सीएम नायब सिंह सैनी तथा केयू कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा का आभार जताया।
गौरतलब है कि डॉ. विजय कुमार को वर्ष 2021 में केयू द्वारा सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता पुरस्कार-2021 से सम्मानित किया गया था। वहीं कोविड की दूसरी लहर (2021) के दौरान ऑक्सीजन ऑडिट टीम के सदस्य के रूप में कर्तव्यों का पालन करने के लिए जिला उपायुक्त, कुरुक्षेत्र द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने केयू में शैक्षणिक सहित अहम पदों पर जिम्मेवारी का निर्वहन भी किया है। डॉ. विजय कुमार ने विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय कार्यशालाओं/सम्मेलनों/अल्पकालिक पाठ्यक्रमों में भाग लिया है। उनके द्वारा 26 शोध पत्र विभिन्न जर्नल्स में भी प्रकाशित हुए हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सौंदर्यीकरण के लिए सभासद ने उठाई मांग,उपजिलाधिकारी को सौंपा पत्र

Tue Feb 4 , 2025
सौंदर्यीकरण के लिए सभासद ने उठाई मांग,उपजिलाधिकारी को सौंपा पत्र जलालपुर। अम्बेडकर नगर। सरकार नगरों को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 13 के सभासद अजीत निषाद ने उपजिलाधिकारी पवन जायसवाल को नगर में सौंदर्यकरण के लिए पत्र दिया। […]

You May Like

advertisement