डॉ. विनोद तंवर को मानवता के सच्चे योद्धा सम्मान से अलंकृत किया

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

साइकिल पर सवार होकर पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ नशे से दूर रहने के लिए किया जागरूक।
296 साइकिल यात्राएं कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति के लिए जागरूक।

कुरुक्षेत्र :- लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में नियुक्त डॉ. विनोद तंवर को मानवता के सच्चे योद्धा सम्मान से विभूषित किया गया। आज उनके घर पर जाकर यह सम्मान दिया गया। प्रेरणा समिति हरियाणा के प्रांतीय अध्यक्ष एवं प्रयास संस्था और रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. अशोक कुमार वर्मा और रोटी बैंक एवं प्रयास शाखा कुरुक्षेत्र के वरिष्ठ उप प्रधान कर्म चंद ने उन्हें यह सम्मान प्रदान करते हुए कहा कि उन द्वारा पिछले लम्बे समय से विभिन्न रोगों से ग्रस्त लोगों के उपचार के साथ साथ रक्तदान के माध्यम से बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है। उनके इस कार्य से प्रभावित होकर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है। यह सम्मान सेना में नायक कली राम खिप्पल को समर्पित है। सम्मान ग्रहण करते हुए डॉ. विनोद तंवर ने डॉ. अशोक कुमार वर्मा और कर्म चंद का धन्यवाद करते हुए कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई अन्य सेवा नहीं हो सकती. सभी को अपने कर्तव्य का पालन करते हुए देश के हित को सबसे ऊपर रखना चाहिए. यह सम्मान प्रदान करने के लिए डॉ. अशोक कुमार वर्मा और कर्म चंद साइकिल से ही उनके निवास पर पहुंचे और शहर के विभिन्न स्थानों पर साइकिल से ही जाकर लोगों को नशे से दूर रहने के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया. डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि आज सड़कों पर गाड़ियों की बढ़ रही संख्या के कारण जहाँ एक और गाड़ियां खड़ी करने के लिए स्थान नहीं होता है और जाम लग जाता है वहीँ दूसरी और पर्यावरण भी दिन प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है. इसका उत्तरदायित्व सभी पर है कि वे ईंधन चलित वाहनों का कम से कम प्रयोग करें और तभी करें जब आवश्यक हो. उन्होंने बताया कि वे छोटे मोठे कार्य वैसे तो प्रतिदिन साइकिल से ही निपटाते हैं लेकिन हरियाणा के विभिन्न शहरों में अब तक 296 साइकिल यात्राएं कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति के लिए जागरूक कर चुके हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाबा सिद्ध नाथ कृषि फार्म प्राचीन समाधि स्थल पर महंत बंशी पुरी जी महाराज के सानिध्य में वेदपाठी ब्राह्मणों को गर्म वस्त्र किए वितरित

Sun Dec 19 , 2021
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 महंत बंशी पुरी जी द्वारा जनकल्याण की भावना से समय समय पर अनुष्ठान कन्या पूजन और जरूरतमंदों को भोजन, शिक्षा एवं चिकित्सा पर दिया जाता है विशेष ध्यान। कुरुक्षेत्र :- धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के गांव सिरसला में स्थानेश्वर महादेव मन्दिर के बाबा […]

You May Like

Breaking News

advertisement