447 करोड़ की लागत से तैयार ड्रीम प्रोजेक्ट एलिवेटिड रेलवे ट्रैक व स्टेशन 17 जुलाई को होगा जनता को समर्पित : सुभाष सुधा

प्रधानमंत्री ऑनलाइन प्रणाली से करेंगे ट्रैक का उद्घाटन व सिख संग्रहालय का शिलान्यास
-शहरवासियों के साथ मिलकर थानेसर रेलवे स्टेशन पर मनाया जाएगा जश्न।
भव्य एलिवेटिड रेलवे ट्रैक हुआ तैयार, पांच फाटकों पर जाम से मिलेगी निजात।

थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 7 जुलाई : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि अब ड्रीम प्रोजेक्ट एलिवेटिड रेलवे ट्रैक व एलिवेटिड रेलवे स्टेशन पूरा होने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जनता को समर्पित करने जा रहे हैं, जो शहर के विकास को तेज गति से बढ़ाने का काम किया जाएगा। करीब लगभग 447 करोड़ रुपए की लागत से तैयार रेलवे एलिवेटिड ट्रैक पर 9 जुलाई को ट्रायल किया जाएगा।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा मंगलवार को अपने सेक्टर-7 आवास कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस रेलवे ट्रैक की लंबाई पिहोवा रोड से कुरुक्षेत्र ब्लॉक सेक्शन तक 5.9 किलोमीटर है, वायडक्ट की लंबाई 4.8 किलोमीटर है, इस ट्रैक में 213 पिल्लर बनाए गए हैं, थानेसर शहर में रुकने के लिए एक स्टेशन का निर्माण किया गया है, इस स्टेशन पर प्लेटफार्म की लेंथ 15.8 मीटर है। इस प्रोजेक्ट के लिए हरियाणा सरकार की तरफ से 206 करोड़ रुपए और मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे की तरफ से अन्य निर्माण कार्यों सहित कुल 446.84 करोड़ रुपए की सेंक्शन रेलवे विभाग की तरफ से दी गई है।
उन्होंने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी की बजाए ड्रीम प्रोजेक्ट एलिवेटिड ट्रैक की मंजूरी देते हुए निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई थी। इस प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने अथक प्रयासों से एलिवेटिड ट्रैक व स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा करवाया है।
प्रधानमंत्री ऑनलाइन प्रणाली से करेंगे ट्रैक का उद्घाटन व सिख संग्रहालय का शिलान्यास।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से उनके ड्रीम प्रोजेक्ट रेलवे एलिवेटिड ट्रैक प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही उमरी में 5 एकड़ में लगभग 124 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सिख संग्रहालय की आधारशिला भी रखेंगे। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में थानेसर के नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। सभी को सुबह 8 बजे पहुंचने का समय दिया गया है। ताकि प्रधानमंत्री ऑनलाइन प्रणाली से जुडक़र इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर सकें। इस कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा मौजूद रहेंगे।
शहरवासियों के साथ मिलकर थानेसर रेलवे स्टेशन पर मनाया जाएगा जश्न
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा के ड्रीम प्रोजेक्ट एलिवेटिड ट्रैक व स्टेशन के उद्घाटन के उपरांत शहरवासियों के साथ जश्न मनाया जाएगा। सबकी इच्छा है कि आकाश में रंग बिरंगी आतिशबाजी भी की जाए। इस कार्यक्रम में सभी नगर पार्षद और गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
भव्य एलिवेटिड रेलवे ट्रैक हुआ तैयार
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर रेलवे स्टेशन को भव्य तरीके से तैयार किया है। यात्रियों की सभी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एलिवेटिड रेलवे स्टेशन तैयार किया गया है। परिसर की एंट्री में टिकट घर, बैठने की कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा स्टेशन पर जाने के लिए सीढिय़ां व रैंप तैयार किया गया है। धूप व बरसात से बचने के लिए शैड तैयार किया गया है। स्टेशन की नीची की जगह को अन्य सुविधाओं के लिए प्रयोग किया जाएगा।
पांच फाटकों पर जाम से मिलेगी निजात
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र से जींद रेलवे मार्ग पर शहर में करीब 5 रेलवे क्रॉसिंग आती हैं, जो मात्र तीन किलोमीटर में बने हुए हैं। इनमें पुरानी बस स्टैंड, मेन बाजार, महाराणा प्रताप चौक, सरकारी अस्पताल के सामने और यूनिवर्सिटी थर्ड गेट पिहोवा रोड की तरफ जाने वाली क्रॉसिंग शामिल है। जब भी रेलगाड़ी को जींद की ओर या कुरुक्षेत्र की ओर आना-जाना होता था तो ये फाटक बंद हो जाते थे और शहर में एक बार फाटक बंद होने से एक-एक घंटे तक जाम की स्थित बनी रहती थी।
शहर के बाजार के व्यापार में होगी वृद्धि
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि रेलवे एलिवेटिड ट्रैक व रेलवे स्टेशन के शुरू होने से शहर के व्यापार में वृद्धि होगी। अब तक फाटकों पर लंबे-लंबे जाम को देखते हुए व्यापारी छोटे बाजार के व्यापारियों के साथ व्यापार करने में पीछे हटते थे, लेकिन एलिवेटिक ट्रैक व स्टेशन बनने जाम नहीं लगेगा और इस जाम न होने के कारण व्यापारियों का बाजार में आवाजाही बढ़ेगी। इससे पुराने शहर के बाजार के व्यापार में वृद्धि होगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement