नशे की लत करती है जिंदगी बर्बाद : कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार

एसवीएसयू में मेरा युवा भारत कार्यक्रम के अंतर्गत चलाया जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों ने नशे के विरुद्ध विभिन्न प्रतियोगिताओं में किया शानदार प्रदर्शन।

पलवल, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 27 जुलाई : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि नशे की लत पूरी जिंदगी बर्बाद कर देती है। नशा न केवल सेहत, धन और परिवार को खत्म करता है, बल्कि इससे सामाजिक प्रतिष्ठा भी खत्म हो जाती है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार सोमवार को मेरा युवा भारत कार्यक्रम के अंतर्गत एसवीएसयू में आयोजित इवेंट में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने युवाओं को नशे की लत से आगाह किया और हमेशा नशे को ना कहने के लिए प्रेरित किया। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने नशे से बचने के लिए युवाओं से किसी न किसी एक खेल से जुड़ने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि कोई एक खेल खेलो और कोई एक विदेशी भाषा सीखो, आपके लिए सफलता के द्वार खुलने तय हैं।
जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रियंका मलिक ने कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने ‘मेरा युवा भारत’ कार्यक्रम में सहयोग के लिए छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर कुलवंत सिंह, डिप्टी डीएसडब्ल्यू डॉ. भावना रूपराई और डॉ. दलीप को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान चल रहा है। इसके अंतर्गत हम युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रियंका मलिक ने युवाओं से स्वयं को मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकृत करने का आह्वान किया और इसकी गतिविधियों में सहभागिता के लिए प्रेरित किया। आयोजन टीम में शामिल पुष्पेंद्र ठाकुर, राजेंद्र शर्मा, शिवदत्त खुटेला, ऋतु कौशिक और आकृति ने भी युवाओं को प्रेरित किया। पुष्पेंद्र ठाकुर ने बताया कि नशे के विरुद्ध थीम पर आयोजित चित्रकला में शगुन प्रथम, नंदिनी द्वितीय और चित्र तृतीय स्थान पर रही। काव्य पाठ में स्वाति प्रथम, प्राची द्वितीय और मयूर तृतीय स्थान पर रहे।नृत्य में साक्षी प्रथम, ख़ुशी द्वितीय और ख़ुशी ही तृतीय रही। डिबेट में सुहानी पहले, तेजस्वी दूसरे और योगिता तीसरे स्थान पर रही। शार्ट फिल्म में प्राची शर्मा प्रथम, सूरज द्वितीय और यश सांगवान तीसरे स्थान पर रहे। स्लोगन में सूरज पहले, अनामिका दूसरे एयर पुष्पेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार एवं युवा कल्याण अधिकारी प्रिंयका मलिक ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुष विश्वविद्यालय के वैद्यों ने जिला कारागार में 200 से अधिक बंदियों का जांचा स्वास्थ्य

Tue Jul 28 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 27 जुलाई : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक अस्पताल द्वारा जिला कारागार कुरुक्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता एवं नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 200 से अधिक बंदियों के स्वास्थ्य की जांच […]

You May Like

Breaking News

advertisement