नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा साधुराम आश्रम में 117 लोगों को दवाइयां वितरित की गई

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र: 10 जुलाई : सांसद नवीन जिन्दल द्वारा कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए नवीन संकल्प शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। नवीन जिन्दल फाउंडेशन की टीम द्वारा आज थानेसर हल्के के साधु राम आश्रम में पहुंच कर लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया गया। इस शिविर में मोबाइल मेडिकल युनिट द्वारा नि:शुल्क दवाइयां वितरित की जाती है। इस मौके पर रक्त और युरिन के टेस्ट भी किये जाते हैं। सांसद नवीन जिन्दल के संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आज के नवीन संकल्प शिविर में 117 लोगों को परामर्श और जांच के बाद नि:शुल्क दवाईयां दी गई। रक्त एवं युरिन के टेस्ट की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई कराई गई।
उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा स्वस्थ कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोगों को नि:शुल्क दवाइयां, परामर्श और खान-पान से संबंधित स्वास्थ्यवर्धक आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेंट पीटर कान्वेंट स्कूल मे धूमधाम से मनाया गया गुरूपूर्व

Thu Jul 10 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र,10 जुलाई : सेंट पीटर कान्वेंट स्कूल मे गुरु पूर्णिमा का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम सुबह प्रार्थना के पश्चात मंत्रोचारण के साथ गुरु पूर्णिमा का कार्यक्रम शुरू हुआ। विद्यार्थीयों ने इसके पश्चात अपने अध्यापको को चंदन तिलक किया उनका मुँह मीठा करवाया और […]

You May Like

advertisement