शराब के नशे में धुत सिपाहियों ने जिला अस्पताल में मचाई अफरातफरी, बाल-बाल बचे मरीज& टीमारदार, जेलर ने दोनों को किया सस्पेंड

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : रविवार सुबह जिला अस्पताल में तेज रफ्तार कार सीधे इमरजेंसी वार्ड के गेट में जा घुसी। हादसे के बाद कुछ देर तक अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि उस समय वहां मरीजों और तीमारदारों की भीड़ नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सुबह करीब आठ बजे एक कार अस्पताल के मुख्य गेट से अंदर दाखिल हुई। चालक ने अस्पताल परिसर में भी रफ्तार नहीं रोकी और सीधे इमरजेंसी के सामने पोल से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गेट के बाहर रखे गमले, स्ट्रेचर और रेलिंग तक चकनाचूर हो गए।
चश्मदीदों के मुताबिक, कार में दो पुलिसकर्मी सवार थे, जो अस्पताल में भर्ती एक बंदी की सुरक्षा में तैनात थे। दोनों नशे में धुत थे और तेज रफ्तार में कार दौड़ा रहे थे। टक्कर के बाद दोनों सिपाही मौके से फरार हो गए। उनकी पहचान रोहित राणा और पुष्पेंद्र सिंह के रूप में हुई है।
है।जनपद में घटना की जानकारी मिलते ही जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने तत्काल दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने भी पूरे मामले की रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेज दी है। हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने इमरजेंसी गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी है और वाहन एंट्री पर कड़ा नियंत्रण लगाने के निर्देश दिए हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्रान्तर्गत 02 शातिर बदमाशों को दौराने पुलिस मुठभेड़ किया गया गिरफ्तार

Mon Oct 6 , 2025
थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्रान्तर्गत 02 शातिर बदमाशों को दौराने पुलिस मुठभेड़ किया गया गिरफ्तार दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना बिथरी चैनपुर पुलिस टीम को गश्त के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि 03 बदमाश एक बाइक पर सवार किसी घटना को कारित करने के लिए कुआ डंडा नहर […]

You May Like

advertisement