पारिवारिक झगड़े के बीच नशे में धुत बेटे ने की धारदार हथियार से पिता की हत्या, गिरफ्तार

पारिवारिक झगड़े के बीच नशे में धुत बेटे ने की धारदार हथियार से पिता की हत्या, गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : नवाबगंज क्षेत्र में एक युवक ने नशे की हालत में अपने ही पिता की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। मां जब बीच-बचाव के लिए आगे आई, तो आरोपी ने उस पर भी वार कर उसे घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के मझरा इनायतपुर गांव में शुक्रवार देर रात गांव निवासी छत्रपाल का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। छत्रपाल नशे में था और पत्नी को मारने लगा। यह देख उसके 70 वर्षीय पिता लालाराम बहू को बचाने आए। लेकिन बेटे ने दराती से पिता पर हमला कर दिया और गला रेतकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। मां को भी बचाने की कोशिश में गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों के अनुसार छत्रपाल की आदतें पहले से ही खराब थीं। शराब पीकर पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था। आए दिन के झगड़ों से परेशान होकर उसकी पत्नी मायके चली गई थी। कुछ समय पहले ही पिता लालाराम ने समझा-बुझाकर बहू को मायके से वापस लाया था, लेकिन बेटे की आदतों में सुधार नहीं हुआ। पुलिस के मुताबिक छत्रपाल की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी की लगभग 10 वर्ष पहले रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। गांव में इस बात की भी चर्चा है कि वह पहली पत्नी से भी मारपीट करता था। आरोपी के दो बच्चे हैं।
लालाराम के चार बेटे हैं, जिनमें छत्रपाल तीसरे नंबर पर है। उनकी हत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल मां का इलाज चल रहा है। गांव वालों की मदद से आरोपी छत्रपाल को पुलिस हिरासत में ले लिया है। अब उससे पूछताछ की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री राधा कृष्ण मंदिर हनुमान धाम फिरोजपुर कल्याणकारिणी सभा की ओर से श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा भावना से मनाया गया

Sun Apr 13 , 2025
श्री वरिंदर मोहन सिंघाल मुख्य अतिथि और स:परमिंदर सिंह (पिंकी) पूर्व एमएलए, स:अनुमित सिंह (हीरा) सोढ़ी बीजेपी की ओर से विशेष अतिथि के तौर पर पधारे (पंजाब)फिरोजपुर 12 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= श्री राधा कृष्ण मंदिर हनुमान धाम कल्याणकारिणी सभा की ओर से श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही […]

You May Like

Breaking News

advertisement