Uncategorized

विवादों में ‌घिरे डीएसओ नीरज सिंह का हुआ तबादला सहारनपुर

विवादों में ‌घिरे डीएसओ नीरज सिंह का हुआ तबादला सहारनपुर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : विवादों के घेरे मे रहे डीएसओ नीरज सिंह का शासन ने तबादला सहारनपुर कर दिया है। पिछले चार साल के कार्यकाल में डीएसओ नीरज सिंह के खिलाफ तमाम शिकायतों के साथ ही जॉच भी चली, यहा तक की मुकदमेंबाजी भी हुई। ‌इन्ही के विभाग के एआरओ, पूर्ति निरीक्षकों के द्वारा शासन पर बडे़ स्तर पर शिकायतें की ‌गई। जिसकी जॉच एडीएम फाइनेंस के साथ कई अधिकारी कर रहे है। साथ ही इनके कार्यकाल में पूरे जिले को सड़ा गला ‌अनाज व कीडे वाला अनाज बाटा गया। इनके कार्यकाल मे कोटेदारों द्वारा घटतौली भी चरम सीमा पर करवाई गई। साथ ही प्रति एक राशन कार्ड पर दो से तीन किलो अनाज कम देने की ‌शिकायतें जिले से लेकर शासन तक पहुच रही ‌थी। इससे पूर्व मेरठ में तैनाती के दौरान भी नीरज सिंह विवादों के घेरे मे रहे। विभागीय सूत्रों के अनुसार पूर्व एआरओ धमेन्द्र सिंह द्वारा शासन पर ‌इनके काले कारनामों का ‌चिट्ठा भेजा गया। उस दौरान एआरओ धमेन्द्र सिंह मीरगंज मे तैनात थे। शासन से आई शिकायत पर एडीएम फाइनेंस के द्वारा जॉच की गई। और डीएसओ ‌नीरज सिंह के खिलाफ जॉच रिर्पोट भेजी गई। विभागिए सूत्र बताते हैं कि पूर्ति निरीक्षक ल‌लित श्रीवास्तव और उनकी पत्नी खुशबू श्रीवास्तव ने शासन पर ‌इनके खिलाफ तमाम शिकायतें भेजी हैं, जिस पर जॉच चल रही है। इसके साथ ही अवैध रूप से पैट्रोल पम्प संचालित करना, कोटेदारों द्वारा कार्ड धारकों को कम खाद्ययान देना व सडा गला एवं कीडे़ वाला खाद्ययान देने को लेकर डीएसओ नीरज सिंह चर्चित रहे। इनके खिलाफ न्यायालय में भी वाद दायर किया जा चुका है। जो ‌न्यायालय में विचाराधीन है। इन्ही विवादों के चलते शासन के विशेष सचिव अतुल सिंह ने नीरज सिंह का तबादला बरेली से सहारनपुर के लिए कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me