आज़मगढ़: प्रत्याशी दिनेश लाल यादव के कारण सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भ्रमित प्रत्याशी की नही कर पा रहे है घोषणा – संजय राय प्रदेश मंत्री बीजेपी

रिर्पोट पदमाकर पाठक

भाजपा लोकसभा उपचुनाव को लेकर की गई कार्यकर्ता बैठक।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मनाया गया पचासवां जन्मदिन

प्रत्याशी दिनेश लाल यादव के कारण सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भ्रमित प्रत्याशी की नही कर पा रहे है घोषणा – संजय राय प्रदेश मंत्री बीजेपी।

आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री संजय राय उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और पौधा लगाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री संजय राय ने कहा कि आज हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है हम सभी उनके स्वस्थ व दिर्घायु जीवन की कामना करते हैं।लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने प्रत्याशी के रूप में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को उतारा है। सभी समीकरण भाजपा के पक्ष में है। भाजपा द्वारा फिर से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को प्रत्याशी घोषित करने से समाजवादी पार्टी के शीर्ष से लेकर जिला नेतृत्व में असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं। वह यह तय नहीं कर पा रहे हैं की वह किसे अपना प्रत्याशी घोषित करें।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने कहा कि हमारे जनप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो लगातार जरुरतमंदों महिलाओं युवाओं के लिए जन कल्याणकारी कार्य कर रहे हैं उनके जन्मदिन के अवसर पर हम सभी आजमगढ़ के कार्यकर्ता उनको शुभकामनाएं देते हैं उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। आजमगढ़ सदर लोकसभा उपचुनाव में लोकप्रिय प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का 6 जून को नामांकन है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह का आगमन हो रहा है सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष भारी संख्या में बिन्नानी गार्डेन में उपस्थित रहेंगे।इस अवसर पर विनोद राय, विनोद उपाध्याय, नागेन्द्र पटेल, बृजेश यादव, अवनीश मिश्रा, अजय सिंह, नन्हकूराम सरोज, दुर्गविजय यादव पूनम सिंह, बबिता जसरासरिया, जूही श्रीवास्तव, विभा बर्नवाल, आनन्द सिंह, मयंक गुप्ता, विवेक निषाद, दीपक चतुर्वेदी, अभीनव श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, अवनीश चतुर्वेदी, शोभित श्रीवास्तव पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: नामांकन से पहले निरहुआ ने भोले शिव का किया दर्शन पूजन

Sun Jun 5 , 2022
रिर्पोट पदमाकर पाठक नामांकन से पहले निरहुआ ने भोले शिव का किया दर्शन पूजन। भाजपा ने आज़मगढ़ के उपचुनाव में भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव “निरहुआ” को मैदान में उतारा है। जनपद में उपचुनाव को लेकर कल नामांकन का अंतिम दिन है, नामांकन से पूर्व निरहुआ ने आज़मगढ़ के […]

You May Like

Breaking News

advertisement