उतराखंड: राजधानी देहरादून में डबल मर्डर से हड़कंप,पति-पत्नी को तवे से पीट-2 कर उतारा मौत के घाट!

देहरादून: राजधानी देहरादून में दोहरा हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। पटेलनगर में विद्या विहार में एक शख्स ने पति-पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है। उसने रात ढाई बजे पति-पत्नी को मौत की नींद सुला दिया।

पटेलनगर के विद्या विहार फेस-2 में एक हफ्ते पहले साबी, राजेंद्र और हरिद्वारी ने एक फ्लैट में एक कमरा किराए पर लिया। वे यहां साथ ही रहते थे। राजेंद्र होटल में काम करता था तो हरिद्वारी पुताई का काम करता था। पुलिस के मुताबिक उसने रात ढाई बजे दोनों की तवे से बुरी तरह से पीट डाला।

सहारनपुर निवासी राजेंद्र और साबी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आरोपित हरिद्वारी को मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों एक दूसरे को जानते थे। ऐसे में अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि हत्या किस कारण से की गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक जो दोनों पुरुष महिला के साथ रह रहे थे। वे उसके पति थे। माना जा रहा है कि महिला पर हक की बात को लेकर ये विवाद हुआ और दो को अपनी जान गंवानी पड़ी।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड भाजपा में उठा तूफान थमने का नाम नही ले रहा है एक के बाद एक विधायक लगा रहे हैं भीतरघात का आरोप,

Sat Feb 19 , 2022
देहरादून : उत्तराखंड भाजपा से बड़ी खबर है, भाजपा के एक और विधायक ने विधानसभा चुनाव के दौरान भितरघात का आरोप लगाया है, यमुनोत्री सीट से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक केदार सिंह रावत का कहना है, कि भाजपा प्रदेश संगठन में अहम पद पर बैठे पदाधिकारी के द्वारा भी यमनोत्री […]

You May Like

advertisement