उत्तराखंड: प्रदेश में लगातार बारिश के चलते देहरादून के सभी स्कूलों में आज छुट्टी, कोटद्वार में रुकी अग्निवीर प्रकिया,

देहरादून / कोटद्वार : Heavy Rain Alert :भारी बारिश के चलते देहरादून जिले के सभी स्‍कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं अग्निपथ योजना के तहत कोटद्वार में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली प्रक्रिया पर बारिश ने ब्रेक लगा दिए हैं।

देहरादून में शुक्रवार रात से लगातार हो रही बारिश के चलते मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून डा. मुकुल कुमार सती ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। भारी वर्षा के चलते सुबह जिलाधिकारी के निर्देश के बाद शनिवार को सभी राजकीय व निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

वहीं शनिवार की सुबह जब बच्‍चे स्कूल पहुंच गए तब छुट्टी का आदेश आया। जिससे बच्चे और अभिभावक  परेशान हुए। स्कूल प्रबंधनों का कहना है कि शिक्षा विभाग ने सुबह सात बजे से साढ़े सात बजे के बीच छुट्टी की सूचना दी। भारी वर्षा में स्कूल पहुंचकर अब बच्‍चे वापस लौटे।

वहीं कोटद्वार में आयोजित हो रही अग्निवीर भर्ती रैली प्रक्रिया पर बारिश ने बाधा डाल दी है। शुक्रवार शाम से लगातार चल रही बारिश के कारण सेना ने बारिश रुकने तक भर्ती प्रक्रिया रोक दी है।

कोटद्वार में गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के कौड़िया स्थित विक्टोरिया क्रास विजेता गब्बर सिंह कैंप में शुक्रवार से अग्निवीर भर्ती रैली प्रक्रिया शुरू हुई।

रैली के प्रथम दिवस पर जनपद चमोली के युवाओं ने दमखम दिखाया। शनिवार को जनपद चमोली की नंदप्रयाग, थराली, गैरसैण, जिलासू तहसीलों के साथ ही उत्तरकाशी जिले की डुंडा, राजगढी वह चिन्यालीसौड़ तहसीलों के युवाओं ने भर्ती रैली में प्रतिभाग करना है। लेकिन मौसम उनका साथ नहीं दे रहा है।

शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे से कोटद्वार व आसपास के क्षेत्र में बारिश शुरू हुई। पूरी रात चल रही बारिश के कारण सेना ने बारिश थमने तक भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी। हालांकि भर्ती रैली में शामिल होने के लिए उत्तरकाशी वह चमोली से पहुंचे युवा शुक्रवार दोपहर से ही काशीरामपुर तल्ला में बनाए गए एकत्रीकरण केंद्र में इकट्ठा होने लगे थे।

मध्य रात्रि में युवाओं के दस्तावेजों की जांच के लिए शिक्षकों की टीम भी मौके पर पहुंच गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मैदान में पहुंच गई। लेकिन बारिश के कारण सेना ने फिलहाल इन टीमों को वापस लौटा दिया है। टीमों को निर्देशित किया गया है कि बारिश रुकने के उपरांत भर्ती रैली प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व उन्हें मैदान पर वापस बुला दिया जाएगा।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

<strong>13 से 22 नवंबर 2022 तक अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली का आयोजन नवा रायपुर में</strong>

Sat Aug 20 , 2022
03 सितम्बर तक कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन जांजगीर-चांपा 20 अगस्त 2022/ भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली का आयोजन नवा रायपुर में 13 नवंबर 2022 से 22 नवंबर 2022 तक किया जाना है। जिसके लिए ऑनलाईन पंजीयन दिनांक 05 अगस्त 2022 से 03 सितम्बर 2022 तक […]

You May Like

advertisement