दो दिन से नगर निगम के नलकूप से पानी की सप्लाई नहीं मिलने से बूंद बूंद पानी को तरसी जनता, नगर निगम प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश

दो दिन से नगर निगम के नलकूप से पानी की सप्लाई नहीं मिलने से बूंद बूंद पानी को तरसी जनता, नगर निगम प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : सीबीगंज खलीलपुर क्षेत्र में नगर निगम द्वारा घरों में नलकूप के माध्यम से दी जा रही घरों में पानी की सप्लाई में दो दिन से पानी की पाइप लाइन में पानी न आने से बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं, लेकिन किसी भी नगर निगम के संबंधित अधिकारी ने पानी सप्लाई घरों में आना तो दूर नलकूप पर लगी मोटर को देखने की जरूरत तक नहीं समझी है। जिसकी वजह से खलीलपुर सीबीगंज की जनता पीने के लिए बूंद बूंद पानी को तरसना पड़ रहा है। तथा कुछ जगह लगे नगर निगम के इंडिया मार्का हैंड पम्प भी खराब पड़े है और कुछ जगह पीने योग्य पानी हैंड पम्पों नहीं आ रहा है। वहीं नगर निगम की लापरवाही की वजह से क्षेत्रीय जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर क्षेत्रीय जनता में नगर निगम प्रशासन एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है। वहीं अब देखना है जिला के नगर निगम के आलाधिकारी खबर का कब तक संज्ञान लेते हैं और क्षेत्रीय जनता को कब तक पीने का घरेलू सप्लाई पानी उपलब्ध कराने में कामयाब होते हैं। या फिर क्षेत्रीय जनता ऐसे ही पीने के पानी की बूंद बूंद को तरसते रहेगी।