वेतन न मिलने की वजह से कर्मचारियों को परिवार के भरण पोषण में आ रही दिक्कतें

वेतन न मिलने की वजह से कर्मचारियों को परिवार के भरण पोषण में आ रही दिक्कतें

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने से उनमें रोष व्याप्त है। इसी को लेकर कर्मचारियों ने अब प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उन्होंने अपने वेतन न मिलने के कारण अपने परिवार के भरण पोषण में आ रही समस्याओं का जिक्र करते हुए जल्द से जल्द वेतन दिलवाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीगंज स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम के कर्मचारियों को माह अप्रैल का वेतन अभी तक प्राप्त नही हुआ है और अब मई माह भी पूरा होने जा रहा है लेकिन अभी तक इन कर्मचारियों के वेतन के बारे में विभाग में कोई चर्चा नहीं चल रही है जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। अपनी समस्या को लेकर कर्मचारियों ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी कर्मचारी राज्य बीमा निगम से एक ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द माह अप्रैल का वेतन दिलवाया जाए, साथ ही मई माह का वेतन भी समय से मिल सके ऐसी व्यवस्था की जाए। क्योंकि वेतन न मिलने से उनके परिवार का भरण पोषण सीधे तौर पर प्रभावित होता है परिवार की जरूरत को पूरा करने में कर्मचारियों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि ऐसा ही कुछ हाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात संविदा कर्मचारियों का भी है उन्हें भी अभी तक माह अप्रैल का वेतन प्राप्त नहीं हो सका है वह भी जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के चक्कर लगा रहे लेकिन उनकी भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने 15000 शिक्षक भर्ती में चयनित शिक्षकों की वेतन वृद्धि को लेकर बीएसए को दिया ज्ञापन

Thu May 29 , 2025
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने 15000 शिक्षक भर्ती में चयनित शिक्षकों की वेतन वृद्धि को लेकर बीएसए को दिया ज्ञापन दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बरेली इकाई ने 15000 शिक्षक भर्ती में चयनित शिक्षकों के इंक्रीमेंट की मांग को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन […]

You May Like

advertisement