पुरानी रंजिश के चलते दुकान में घुसकर पीटा,दोनो भाई गंभीर घायल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , पुरानी रंजिश के चलते गांव सत्युइया खास में गांव के एक ही परिवार के लोगों ने दुकानदार को दुकान में घुसकर पीटकर घायल कर दिया।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक गांव सत्युइया निवासी कमलेश ने बताया बृहस्पतिवार शाम को वह अपनी परचून की दुकान में बैठा था।गांव निवासी चार सगे भाई परमानंद,नेमचंद्र, मंगली लखपत आदि दुकान पर पहुंचकर गाली गलौज करने लगे।आरोप है विरोध करने पर सभी लाठी डंडों से दुकान में घुसकर पीटने लगे।पीटते देख छोटा भाई अनिल बचाने आया तो उसको भी पीटकर लहूलुहान कर दिया।बताया दरसल एक हफ्ता पहले आरोपियों के कबूतर के द्वारा दुकान में बीट करने को लेकर झगड़ा हो गया था।जिससे वह रंजिश मानने लगें।जिसके चलते उन्होंने दोनों भाइयों को पीटकर गंभीर घायल कर दिया।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मेडिकल को भेजा है। आरोपी की तलाश जारी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिंदी रंगमंच दिवस के अवसर पर कला, साहित्य एवं भारतीय संस्कृति को समर्पित संस्था यूथ वेलफेयर सोसायटी के द्वारा आयोजित होगा रंगकर्म गौरव सम्मान समारोह 2026

Sat Apr 4 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : यूथ वेलफेयर सोसायटी कला, साहित्य एवं भारतीय संस्कृति को समर्पित संस्था के द्वारा नावेल्टी चौराहा स्थित उपजा प्रेस क्लब में हिंदी रंगमंच दिवस मनाया गया, इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने आगामी रविवार दिनांक 05 अप्रैल 2026 को “रंगकर्म गौरव सम्मान समारोह […]

You May Like

Breaking News

advertisement