बुकिंग और केवाईसी की दिक्कत से गैस एजेंसी पर उमड़ी भीड़, सुबह से लग रही लंबी कतार

बुकिंग और केवाईसी की दिक्कत से गैस एजेंसी पर उमड़ी भीड़, सुबह से लग रही लंबी कतार

बिलरियागंज। कस्बे में स्थित गैस एजेंसी पर इन दिनों उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हालात यह हैं कि सुबह होते ही एजेंसी के बाहर लोगों की लंबी कतार लग जा रही है। गैस बुकिंग में आ रही तकनीकी दिक्कतों और केवाईसी की प्रक्रिया के कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उपभोक्ताओं का कहना है कि फोन के माध्यम से गैस बुकिंग नहीं हो पा रही है, जिसके चलते उन्हें एजेंसी तक आना पड़ रहा है। कई लोगों के मोबाइल पर गैस बुकिंग का मैसेज भी नहीं आ रहा है। ऐसे में उपभोक्ता अपनी समस्या के समाधान और केवाईसी कराने के लिए एजेंसी पहुंच रहे हैं, जिससे वहां भीड़ बढ़ गई है और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।गैस एजेंसी के संचालक प्रमोद यादव ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल पर गैस बुकिंग का मैसेज आया हुआ है, उन्हें गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों से कुछ उपभोक्ताओं को मैसेज नहीं मिल पा रहा है, जिसे ठीक कराने की प्रक्रिया चल रही है।उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे घबराएं नहीं और बुकिंग से संबंधित किसी भी समस्या के लिए एजेंसी से संपर्क करें। एजेंसी की ओर से सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंडलीय चिकित्सालय में इलाज को आई 80 साल की बुजुर्ग महिला पुत्र से की गई मारपीट

Fri Mar 13 , 2026
मंडलीय चिकित्सालय में इलाज को आई 80 साल की बुजुर्ग महिला पुत्र से की गई मारपीट, डॉक्टर के चैंबर में हुआ था विवाद पीड़ित परिवार ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप आजमगढ़। जिले के मंडलीय चिकित्सालय में एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। यहां एक डॉक्टर पर 80 वर्षीय […]

You May Like

advertisement