सांसद नवीन जिन्दल के प्रयासों से संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार हुई तेज : एडवोकेट भारती सैनी

सांसद नवीन जिन्दल को सरपंच एडवोकेट भारती सैनी ने पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक पौधा भेंट किया।

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 22 सितंबर : बीड़ पिपली की सरपंच एडवोकेट भारती सैनी ने सांसद नवीन जिन्दल से भेंट कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक पौधा भेंट किया। इस अवसर पर सरपंच एडवोकेट भारती सैनी ने सांसद नवीन जिन्दल का, उनके दिए गए अनुदान से बनाई एक गली के पूरा होने पर, ग्रामवासियों की ओर से आभार भी व्यक्त किया।
उन्होंने सांसद नवीन जिन्दल को बीड़ पिपली आने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया ताकि वे स्वयं गांव का दौरा कर वहां की आवश्यकताओं एवं विकास कार्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन कर सकें। इस अवसर पर एडवोकेट भारती सैनी ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव में गांव बीड़ पिपली की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सांसद नवीन जिन्दल सदैव जनहित के कार्यों के लिए तत्पर रहते हैं। उनके नेतृत्व में कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हुई है।
उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल ने संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक गांव और कस्बे को विकसित करने का संकल्प लिया है। चाहे सड़क निर्माण हो, पेयजल की व्यवस्था हो।
इस अवसर पर राजेश सैनी पूर्व सरपंच, कुलबीर सिंह, रमेश कुमार, सतीश कुमार, विकास और कमल भी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व की सबसे बड़ी सांझी का सुमन सैनी ने किया उद्घाटन

Tue Sep 23 , 2025
विश्व की सबसे बड़ी सांझी का सुमन सैनी ने किया उद्घाटन सांझी प्रतियोगिता में मुस्कान ने जीता 51 हजार रूपये का पहला पुरस्कार। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : विरासत दि हेरिटेज विलेज जी.टी. रोड मसाना में विरासत हेरिटेज व एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्टे्रेलिया तथा कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम […]

You May Like

advertisement