मिशन शक्ति टीम की तत्परता से मात्र 2 घंटे में परिजनों से मिला ढाई वर्ष का मासूम

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना शीशगढ़ क्षेत्रांतर्गत ढाई वर्षीय बच्चा शौर्य पुत्र सुनील कुमार, निवासी मोहल्ला जाटवान, वार्ड नं० 1, कस्बा व थाना शीशगढ़ अपने परिजनों से बिछड़कर बरेली अड्डा, शीशगढ़ पर पहुँच गया था।
सूचना पर थाना शीशगढ़ की मिशन शक्ति टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र दो घंटे की कड़ी मेहनत व सोशल मीडिया (व्हाट्सएप ग्रुप) की मदद से बच्चे के परिजनों का पता लगाया। टीम द्वारा बच्चे को सकुशल उसके पिता सुनील कुमार पुत्र महेंद्र पाल एवं माता के सुपुर्द किया गया।
बच्चे के माता-पिता ने मिशन शक्ति टीम/थाना शीशगढ़ पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति” अभियान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संविधान दिवस पर संविधान की शपथ दिलाई, सीएम धामी

Thu Nov 27 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनसंविधान दिवस पर संविधान की शपथ दिलाई, सीएम धामीसागर मलिक देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस के अवसर पर आज पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में भारत के संविधान की उद्देशिका (preamble) की शपथ दिलाई और अभियोजन विभाग की पत्रिका का विमोचन भी किया। उन्होंने सभी […]

You May Like

advertisement