

अज्ञात कारणों से मडहे में लगी आग करीब चालीस हजार का भूसा जलकर हुआ राख–
संवाददाता –विजय दुबे
तेजीबाजार -(जौनपुर)–
स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरा मोहब्बत गांव निवासी डब्लू पुत्र दयाराम के मडहे में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसमें करीब 40हजार का भूसा जलकर राख हो गया। मडहे में दोपहर लगभग 1बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसके कारण गांव में अफरा – तफरी मच गई, वहीं ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया, पीड़ित परिवार के मुताबिक लगभग चालीस हजार कीमत का भूसा जलकर राख हो गया।।


