प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं के कारण महिलाओं के आत्म निर्भर स्वरोजगार की ओर बढ रही जिज्ञासा – श्री पी. सी.गोरखा एच सी लोहानी

प्रदेश में महिला सशक्तीकरण योजनाओं के कारण महिलाओं के आत्म निर्भर स्वरोजगार की ओर बढ रही जिज्ञासा – श्री पी. सी.गोरखा
एच सी लोहानी

आज दिनांक 06/03/2021 को महिला सभागार खैरना गरमपानी में कैची धाम आजीविका स्वायत सहकारिता के त्रिवर्षीय
सम्मेलन कार्यक्रम का शुभारम्भ एस.सी. आयोग के उपाध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री पी. सी.गोरखा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मा. उपाध्यक्ष जी का स्वागत छड़ा खैरना के प्रधान प्रेम गोस्वामी जी ने पुष्प गुच्छ व माल्यार्पण कर किया तत्पश्चात सहकारिता छड़ा खैरना की ओर से माननीय उपाध्यक्ष पी सी गोरखा को साल और स्मृति चिन्ह् भेंट करने प, मा. मंत्री जी ने आजीविका स्वायत सहकारिता छड़ा खैरना का आभार प्रकट किया। माननीय मंत्री पी सी गोरखा ने महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए 50% आरक्षण लागू कर पुरुषों के बराबर का हक दिया हैं, जिससे महिलाऐं भी बड़-चड़ कर हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं यह हमारे लिए गर्व की बात हैं। पहले परिवार में लड़के को लड़की से ज्यादा महत्व दिया जाता था अब महिलाओं की जागरूकता से इस विसंगति को दूर करना होगा। महिलायें अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा और संस्कार सिखाए तभी समाज आगे बढ़ेगा। इसी के साथ 8 मार्च महिला दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार द्वारा चलाई जा रही “घस्यारी योजना” और “घर का नाम बेटी के नाम” मुहिम को जनता तक पहुंचायें। तकनीकी संस्था के सदस्य सुधा जी ने बताया की कैची धाम आजीविका स्वायत सहकारिता ने 71 हजार की धनराशि का लाभांश शेयर धारकों को वितरण किया जिसमें 39 छोटे छोटे कलेक्शन सेन्टर ग्रामों में खोले गये, जिनमें 300 से ज्यादा सदस्य शामिल हैं। कार्यक्रम में सफल संचालन सामाजिक कार्यकर्ता शिव राज सिंह बिस्ट ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा देवी, कोषाध्यक्ष श्रीमती लीला देवी, श्री बी डी अरवान जी, आई एल एस पी यूनिट अधिकारी, प्रधान छड़ा खैरना प्रेम नाथ गोस्वामी , क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती तुलसी देवी , सिमलखा जिला पंचायत प्रतिनिधि श्री यशपाल आर्या, प्रकाश चन्द्र आर्या, मुख्य समन्वयक अधिकारी, उर्मिला नोरियाल, ग्रास सहकारिता समन्वयक बेतालघाट,तकनीकी सस्था से सुधा जी व राजेन्द्र सिजवाली जी और समस्त समूह सदस्य व शेयर धारक ग्रामीण उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: गैरसैण में सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित

Sat Mar 6 , 2021
उत्तराखंड: गैरसैण में सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित,प्रभारी संपादक उत्तराखंडसागर मलिक गैरसैंण / भराड़ीसैंण : 1 मार्च को गैरसैंण में शुरु हुए त्रिवेंद्र सरकार के बजट सत्र में सीएम ने 4 मार्च को करीबन 57 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया। वहीं बता दें कि आज सदन […]

You May Like

Breaking News

advertisement