बिहार:देश की गलत नीतियों के कारण फिर हम लोग पिछड़ रहे हैं,,,,,,, डॉक्टर आरएन भारती

देश की गलत नीतियों के कारण फिर हम लोग पिछड़ रहे हैं,,,,,,, डॉक्टर आरएन भारती

अररिया संवाददाता

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारती सेवा सदन ट्रस्ट के प्रांगण में सभी ट्रस्टी एवं माननीय सदस्य गणों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर भारती सेवा सदन ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष डॉ राम नारायण भारती ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम 75 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि हमने इन 75 सालों में तरक्की के कई मंजिलों को पार किया, मगर आज हमें लगता है कि हम वापिस उसी युग की तरफ जा रहे हैं, जहां से हमने तरक्की कि राहों को चुना था ,आज हम अच्छी शिक्षा व्यवस्था, अच्छी स्वास्थ्य व स्वास्थ्य व्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाओं से वंचित होते जा रहे हैं ।आज हमारे नेता जी जनता के लिए नहीं बल्कि अपने लिए सोचते हैं। उन्होंने विकास को मुद्दा बनाने के बजाय धर्म और जाति का मुद्दा बनाया। जिसका नतीजा है कि आज विकास हम से कोसों दूर होता जा रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि अगर हम समय रहते नहीं जागे तो हम अपने आने वाले पीढ़ी व नस्ल को मंदिर, मस्जिद के अतिरिक्त कुछ नहीं दे पाएंगे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:महिला कल्याण समिति द्वारा सावन उत्सव मनाया गया

Mon Aug 16 , 2021
महिला कल्याण समिति द्वारा सावन उत्सव मनाया गया अररिया संवाददाता कल्याण समिति अररिया के सचिव सुष्मिता ठाकुर के द्वारा सावन उत्सव मनाया गया एवं सभी लोगों को प्रेरित किया गया कि सावन की हरियाली को बरकरार रखने के लिए हम लोग सदैव प्रयत्नशील रहेंगे और उस विषय पर सभी महिलाओं […]

You May Like

advertisement