थानों से हटेंगे कबाड़ बन चुके वाहन, इज्जतनगर में शुरू हुआ डम्पिंग यार्ड, एसएसपी अनुराग आर्य ने किया उद्घाटन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : इज्जतनगर क्षेत्र में अब लावारिस, सीज और मुकदमों से जुड़े वाहनों को थानों की परिधि से हटाकर एक सुरक्षित जगह पर रखा जाएगा। बुधवार को एसएसपी अनुराग आर्य ने इस नवनिर्मित डम्पिंग यार्ड का उद्घाटन किया।
इस डम्पिंग यार्ड को खास तौर पर उन वाहनों के लिए तैयार किया गया है, जो सालों से थानों में जगह घेरे खड़े हैं, जिन पर केस चल रहे हैं, जिन्हें सीज किया गया है या जिनका कोई दावेदार नहीं है। थानों में जगह की कमी और अव्यवस्था से निपटने के लिए बरेली पुलिस ने यह स्मार्ट पहल की है
यार्ड में लाए गए सभी वाहनों की समय पर होगी निलामी।
उद्घाटन के मौके पर एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा थानों के बाहर और भीतर खड़े लावारिस वाहनों से जहां अव्यवस्था फैलती थी, वहीं इससे नीलामी प्रक्रिया और रिकॉर्ड रखरखाव भी मुश्किल हो जाता था। ये डम्पिंग यार्ड अब इन तमाम परेशानियों का समाधान देगा। यहां सुरक्षा के साथ-साथ रिकॉर्डिंग और निगरानी की भी मजबूत व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि इस यार्ड में लाए गए सभी वाहनों की नीलामी भी समय-समय पर की जाएगी, ताकि कोई भी वाहन लंबे समय तक यूं ही खड़ा न रहे।
उद्घाटन में ये अफसर रहे मौजूद.इस मौके पर एसपी सिटी मानुष पारीक, एएसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र, एएसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान, सीओ प्रथम आशुतोष शिवम, सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव, सीओ हाईवे नीलेश मिश्र और थाना इज्जतनगर के प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बरेली पुलिस की यह पहल न सिर्फ कानून व्यवस्था को दुरुस्त करेगी बल्कि शहर की साफ-सफाई और सिस्टम को भी मजबूत बनाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में पार्षद गुल बशर होंगे सपा के अधिकृत प्रत्याशी

Thu Jun 26 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : नगर निगम के आज बृहस्पतिवार को आहूत होनें वाले कार्यकरिणी चुनाव में सपा ने वार्ड – 73 बिधौलिया से पार्षद गुल बशर अंसारी को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। जानकारी देतें हुए सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने बताया हम लोगों ने सपा पार्षद […]

You May Like

advertisement