अयोध्या:नवरात्रि में खौपुर गांव में स्थित काली माता के मंदिर पर धूमधाम से मनाया जा रहा है दुर्गा पूजा कोविड-19 का पालन करते हुए भक्तगण कर रहे पूजा

अयोध्या:-
नवरात्रि में खौपुर गांव में स्थित काली माता के मंदिर पर धूमधाम से मनाया जा रहा है दुर्गा पूजा कोविड-19 का पालन करते हुए भक्तगण कर रहे पूजा
(10 वर्षों से नियंत्रण चल रहा पूजा और भंडारे का आयोजन)
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या अयोध्या जनपद के खौपुर गांव में मां देवी की आराधना के लिए नवरात्रि में प्रतिदिन महिलाएं जहां व्रत रखती हैं वही काली माता जी के स्थान पर सुबह शाम पूजा-पाठ और आरती का आयोजन किया जा रहा है उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय आदित्यनाथ के धर्म प्रचार और प्रसार के लिए नवरात्रि में दुर्गा पूजा पंडाल लगाकर कहीं कहीं माता जी की भक्ति हो रही है तो कहीं बिना पंडाल के ही गांव की औरतें पुरुष गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के खौपुर गांव में काली माता के स्थान पर पूजा अर्चना चल रहा है लोग अपने आप को स्वस्थ सुखी और संपन्न बनाने के लिए मिन्नतें मांग रहे हैं मंदिर के पुजारी पंडित नागेश्वर नाथ तिवारी ने बताया कि करीब 15 वर्षों से यह कार्य अनवरत चल रहा है यहां पर गोसाईगंज विधानसभा के विधायक इंद्र प्रताप तिवारी ने एक देसी हैंडपंप का निर्माण करवा दिया है उन्होंने यह वादा भी किया था कि स्थान पर बाउंड्री का भी निर्माण करवाएंगे लेकिन 5 साल बीतने को हैं एक हैंडपंप वह भी देसी के अलावा इस गांव को कुछ भी नसीब नहीं हुआ है। दुर्गा माता की पूजा करने वालों में साक्षी देवी उषा तिवारी पूरे ही मिश्रा मालती तिवारी गीता तिवारी मंजू तिवारी पुष्पा तिवारी सच्ची पुजारी नागेश्वर नाथ तिवारी विनोद तिवारी पूर्णिमा तिवारी गिरजा तिवारी घनश्याम तिवारी राकेश तिवारी संतोष तिवारी संदीप तिवारी अवधेश तिवारी उमाशंकर तिवारी हरिशंकर तिवारी देवी प्रसाद तिवारी रामसूरत तिवारीआदि लोगों के सहयोग से पूजा पाठ व भंडारे का आयोजन किया जाता है पूजारी नागेश्वर नाथ तिवारी ने बताया की हजारों की संख्या में लोग यहां पर भंडारा का प्रसाद ग्रहण करते हैं।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या : भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आयोजित की नमो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

Fri Oct 8 , 2021
अयोध्या:—–भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आयोजित की नमो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा और समर्पण अभियान के अंतर्गत हुआ आयोजनमनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्याभेलसर(अयोध्या)भारतीय जनता युवा मोर्चा अयोध्या के तत्वाधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर 17 सितम्बर से प्रारम्भ हकार 7 अक्टूबर तक चल […]

You May Like

Breaking News

advertisement