“जून माह में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 40,244 यात्री बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए। एवं उनसे जुमाने के तौर पर 03.16 करोड़ों रुपए वसूल किए गए

“वैध यात्रियों की सुविधा और अनधिकृत यात्रा की रोकथाम हेतु मंडल में टिकट जांच अभियान निरंतर जारी।”

(पंजाब) फिरोजपुर 02 जुलाई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवादचदाता}=

     फिरोजपुर मंडल के टिकट चेकिंग दल द्वारा ट्रेनों में अनधिकृत रूप से यात्रा कर रहे रेलयात्रियों की प्रवृति पर रोक लगाने हेतु ट्रेनों में सतत् टिकट चेकिंग किया जा रहा है। मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ एवं मुख्य टिकट निरीक्षकों द्वारा जून, 2026 के दौरान ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान कुल 40,244 यात्री बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करते हुए पाए गए एवं उनसे जुर्माने के तौर पर लगभग 03.16 करोड़ रूपये का राजस्व वसूल किया गया। 

   मंडल के रेलवे स्टेशनों को साफ़-सुथरा बनाए रखने तथा आम जनता को स्टेशनों पर गंदगी फैलाने से रोकने एवं उनको साफ-सफाई के प्रति जागरूक बनाने के लिए मंडल के मुख्य स्टेशनों पर नियमित जाँच की जाती है। इसके फलस्वरूप, जून माह में 375 यात्रियों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के कारण (एंटी लिटरिंग एक्ट) उनसे 69 हजार रूपये से अधिक वसूल किये गए। 

  मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने बताया कि फिरोजपुर मंडल में टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य वैध यात्रियों को सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा सुविधा प्रदान करना है। टिकट चेकिंग के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि अनधिकृत अथवा बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के कारण वैध यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ईश्वर तर्क का नहीं, अपितु प्रत्यक्ष दर्शन का विषय - डॉ. सर्वेश्वर

Thu Jul 2 , 2026
शिव कथा में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह की गरिमामयी उपस्थिति, हिमाचली टोपी पहनाकर कथा व्यास डॉ सर्वेश्वर जी का किया अभिनंदन। (पंजाब) फिरोजपुर 02 जुलाई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

You May Like

Breaking News

advertisement